img-fluid

नीतीश कुमार को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘अब ये तय हो गया कि…’

April 11, 2026

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का शपथ ग्रहण करके पटना लौट चुके हैं. अब इसके बाद नई सरकार के गठन की चर्चा तेज हो गई है तो उससे पहले नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है. जेडीयू के कई नेता यह कह चुके हैं कि नियम के अनुसार 6 महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते हैं. वहीं इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ ग्रहण कर लिए हैं तो यह तय हो चुका है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं रहेंगे. अब रही बात इस्तीफे की तो कब देंगे यह उनका विषय है. आज करें या कल करें या कब करें, इसमें मेरी कोई राय नहीं है.


  • उन्होंने आगे कहा कि वह तो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और कभी भी वह इस्तीफा देंगे लेकिन उससे पहले एनडीए के सभी घटक दलों को अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करने की प्रक्रिया है. उसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा उसके बाद एनडीए की बैठक होगी और एनडीए की बैठक में सहमति से नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लिया जाएगा, उसके बाद राज्यपाल के यहां मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा यह प्रक्रिया है. जब उनसे पूछा गया कि आपके मुख्यमंत्री बनने की भी चर्चा है इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा धन्यवाद राजनितिक माहौल है जिसमे सबकी जिज्ञासा है देश के लोगो की भी जिज्ञासा है.

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हो गए हैं.सदन में दोनों बैठेंगे मुद्दे पर चर्चा होगी अच्छा लगेगा. नितीश कुमार के साथ बैठकर सदन में अब सवाल करेंगे. एनडीएम में कुछ खटपट की सवाल पर उन्होंने कहा कि सब सहज है कुछ खटपट नही है. वहीं जेडीयू जदयू के नेता निशांत को सीएम बनाने की मांग कर रहे है उस उन्होंने कहा कि उनका विषय है.

    Share:

  • Chats में ही दिखेंगे Status! WhatsApp का नया डिजाइन यूजर्स का पूरा

    Sat Apr 11 , 2026
    डेस्क: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नए डिजाइन पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ऐप में Status देखने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. यह नया बदलाव Status अपडेट को सीधे Chats टैब में दिखाने पर फोकस है जिससे यूजर्स को बार-बार टैब बदलने की जरूरत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved