img-fluid

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

April 11, 2026

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इलाके के मियांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्र नगर किए जाने का ऐलान किया.

अपने भाषण के दौरान सीएम योगी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बसे हुए हिंदुओं को भौमिक अधिकार का दर्जा दिया है, साथ ही सरकार द्वारा दी जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा.


  • मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आप लोगों की पहचान छुपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर किया गया, जहां एक भी मुसलमान नहीं वहां का नाम मियांपुर कर दिया गया. लेकिन अब इसका नाम मियांपुर नहीं रहेगा, बांग्लादेश से आए इन बंधुओं की बस्ती का नाम रविंद्र नगर होगा. उन्होंने कहा कि इस देश को राष्ट्रगान देने वाले रविंद्र नाथ टैगोर के नाम पर अब आपकी पहचान होगी. सीएम ने ये भी कहा कि बंगाल की धरती भारत के आध्यात्म और विरासत की धरती है.

    Share:

  • सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी

    Sat Apr 11 , 2026
    नई दिल्ली: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार का दिन केवल रनों और विकेटों के संघर्ष का नहीं था. सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले की शुरुआत एक बेहद भावुक दृश्य के साथ हुई.जब टॉस के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मैदान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved