img-fluid

92 वर्षीय आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती: सिंगर की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट

April 12, 2026

मुंबई. मशहूर सिंगर (Famous Singer) आशा भोसले (Asha Bhosle) की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल (Hospital) भर्ती किया गया है. खबर है कि उन्हें दिल और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती किया गया है. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी (Breach Candy)  हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. प्रतीत समदानी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

दिग्गज सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने सिंगर की तबीयत के बारे में जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने प्राइवेसी देने की अपील भी की है. उन्होंने आशा भोसले के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है. पोस्ट में जनाई ने लिखा है, मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत कमजोरी और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. हम आपसे प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं. उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही सूचित करते रहेंगे.


  • आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की एक दिग्गज हस्ती हैं, जिन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं और कई पीढ़ियों को अपनी आवाज का दीवाना बनाया है. उनके गाए हुए गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और उन्हें ‘एवरग्रीन सिंगर’ के रूप में जाना जाता है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए कई पोस्ट सामने आ रहे हैं.

    आशा भोसले के दिल के करीब हैं पोती जनाई
    जनाई भोसले अपनी दादी आशा भोसले के काफी क्लोज हैं. बीते दिन जब आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती किया गया था, तब जनाई ने दादी और दिग्गज सिंगर संग तस्वीर शेयर करके उनका हेल्थ अपडेट दिया था. तस्वीर में दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखा जा सकता है.

    सेलेब्स कर रहे प्रार्थना
    सिंगर आशा भोसले का हॉस्पिटल में इस समय ट्रीटमेंट चल रहा. देशभर में उनके करोड़ों फैंस उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं.

    आशा भोसले को क्या हुआ है?
    सिंगर की हेल्थ को लेकर सामने आईं शुरुआती रिपोर्ट्स में पहले ऐसा दावा किया गया था कि आशा को कार्डियक अरेस्ट की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, परिवार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. आशा की पोती जनाई ने अपने बयान में थकान और चेस्ट इंफेक्शन से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा किया है.

    डॉक्टर्स आज देंगे आशा की तबीयत की जानकारी?
    उम्मीद की जा रही है कि ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स आज सिंगर की हेल्थ को लेकर नया बयान जारी कर सकते हैं. हालांकि, अब तक कोई फ्रेश ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है. सभी लोग आशा भोसले की तबीयत के बारे में जानने को बेताब हैं.

    Share:

  • बेनतीजा रही यूएस-ईरान इस्लामाबाद वार्ता, जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी, डील के बिना लौट रहे

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी में अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच चली 21 घंटे लंबी गहन चर्चा के बावजूद कोई समझौता (agreement) नहीं हो सका है यानि यह बातचीत बेनतीजा रही. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हम खुले दिल से यहां आए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved