
1. फिर बातचीत की टेबल पर आएंगे अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू हो सकता है वार्ता का नया दौर
अमेरिका और ईरान (US and Iran) के बीच गुरुवार (Thursday) को बातचीत का नया दौर (New Round of Talks ) शुरू हो सकता है. अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई इस जानकारी में बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच नई वार्ता की तैयारी चल रही है. अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है. क्षेत्र में शांति बहाली और हालिया तनावपूर्ण स्थितियों के मद्देनजर यह चर्चा काफी अहम मानी जा रही है. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच गुरुवार को बातचीत का नया दौर आयोजित किए जाने की संभावना है. अमेरिकी अधिकारियों कहना है कि दोनों पक्षों के बीच नई वार्ता की तैयारी चल रही है. हालांकि, अभी बैठक के सटीक स्थान और एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं की गई है, लेकिन बातचीत के लिए गुरुवार का दिन तय किया गया है. दोनों पक्षों की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि इस चर्चा में शामिल हो सकते हैं.
2. होर्मुज की नाकेबंदी….जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए US ने तैनात किए 15 युद्धपोत
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच गजब की तनातनी शुरू हो गई है। फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में स्थित इस अहम समुद्री रास्ते पर ईरान के बाद अमेरिका ने पहरा लगा दिया है, जिसके बाद तनाव बढ़ता ही जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी धमकियों के बाद अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए पूरा दम लगा दिया है। अमेरिका ने इस क्षेत्र में 15 से ज्यादा युद्धपोत तैनात किए गए हैं, जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों के आसपास नाकेबंदी लागू कर रहे हैं।
3. सीजफायर के ऐलान के बाद 20400 मीट्रिक टन LPG लेकर आज भारत पहुंचेगा पहला भारतीय जहाज जग विक्रम
भारतीय झंडे वाला जहाज जग विक्रम (Indian-flagged ship Jag Vikram) 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर 14 अप्रैल को गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने बताया कि यह जहाज 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पार कर चुका है। इस यात्रा को नई दिल्ली के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन के युद्धविराम की घोषणा के बाद यह पहला भारतीय जहाज (Indian ship) है जो इस समुद्री मार्ग से गुजरा है। जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक सवार हैं।
4. संसद परिसर में PM मोदी और खरगे के बीच बातचीत, महिला बिल पर हुई चर्चा
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar) की जयंती के मौके पर भारत की संसद में कुछ ऐसा देखने मिला, जो अक्सर कम देखने मिलता है. मंगलवार सुबह अंबेडकर जयंती पर संसद भवन प्रेरणा स्थल पर प्रधानमंत्री, बीजेपी और विपक्षी दलों के नेता पहुंचे थे. इस दौरान नरेंद्र मोदी की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हुई. जानकारी के मुताबिक दोनों के छोटी लेकिन एक अच्छा बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने खरगे से कहा कि महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए संसद में आ रहे संशोधन विधेयक का समर्थन कीजिए.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को उद्घाटन कर दिया। इसी के साथ दोनों शहरों के बीच 6 घंटे का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे का रह गया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली से देहरादून आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का बहुत बड़ी हिस्सा यूपी से गुजरता है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भविष्य बताने वाले होते हैं, वे हथेली की रेखाओं को पढ़कर किसी व्यक्ति का भविष्य बताते हैं। लेकिन अगर मैं इस बात को, इस संदर्भ को देश के जीवन से जोड़ूं, तो देश की भाग्य-रेखा क्या है? ये हैं हमारी सड़कें, हमारे राजमार्ग, हमारे एक्सप्रेसवे, हमारे हवाई मार्ग, हमारे रेल मार्ग और हमारे जल मार्ग। यही हमारे देश की भाग्य-रेखाएं हैं, और पिछले एक दशक से, हमारा देश एक विकसित भारत बनाने के लिए विकास की ऐसी ही भाग्य-रेखाएं गढ़ने में जुटा हुआ है।
6. नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा
बिहार (Bihar) की राजनीति (Politics) एक बार फिर ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है. लगभग दो दशकों तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद से इस्तीफे (Resignations) की खबरों ने एक युग के अंत की चर्चा तेज कर दी है. 2025 में भारी बहुमत से बनी एनडीए सरकार (NDA Goverment) के कुछ ही महीनों बाद यह बदलाव राज्य की सियासत में असाधारण हलचल पैदा कर रहा है. आखिरकार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है.
भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था (Democratic System) में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में सरकार (Goverment) एक अहम कदम उठाने जा रही है। संसद (Parliament) में गुरुवार को एक ऐसा विधेयक पेश किया जाएगा, जिसके तहत लोकसभा (Lok Sabha) और राज्य विधानसभाओं (State Legislative Assemblies) में महिलाओं (Womens) को 33 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करने की योजना है। इसमें राज्यों के लिए 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें निर्धारित करने का प्रावधान शामिल है।
8. ‘छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 9 मजदूरों की मौत, 30 घायल
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. पावर प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई. इस दर्दनाक हादसे में करीब 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान 9 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है. सक्ती जिले के SP प्रफुल ठाकुर की ओर से 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि की गई. घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.
9. सीजफायर के बाद पहली बार PM मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, 40 मिनट तक हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बीच लंबी फोन वार्ता हुई है. रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्रंप से 40 मिनट तक फोन पर बात की है. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ईरान सीजफायर के बाद ये पहली बातचीत है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ये वार्ता तब हुई है जब ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से ब्लॉक करने का ऐलान किया है. गौरतलब है कि ईरान सीजफायर के बाद पाकिस्तान की अगुआई में हुई शांति वार्ता फेल हो चुकी है. इस्लामाबाद में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों ने 21 घंटे तक ईरान युद्ध, उसके प्रभावों और उसके बाद शांति बहाली की कोशिशों पर चर्चा की, लेकिन इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला.
10. भारत ने मार्च में रूसी कच्चे तेल की रिकॉर्ड खरीदारी की, आयात तीन गुना बढ़ा
अमेरिका (America) की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार (Global Energy Market) में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इस संकट के बीच, भारत ने मार्च 2026 में रूस से कच्चे तेल की रिकॉर्ड खरीदारी की है। अमेरिका से मिली एक महीने की विशेष छूट का फायदा उठाते हुए, भारतीय रिफाइनरियों ने फिर से रूसी तेल आयात शुरू कर दिया है, जिससे भारत एक बार फिर वैश्विक बाजार में रूसी जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। यूरोप स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात मूल्य तीन गुना से अधिक बढ़कर 5.3 अरब यूरो हो गया। मात्रा के लिहाज से भी इस आयात में दोगुना उछाल देखा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved