img-fluid

अमरनाथ यात्रा के लिए दो दिन में दो लाख भक्तों का पंजीकरण, शुरूआती जत्थे में जाने की होड़

April 17, 2026

जम्मू. बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन के लिए भोले भक्तों (devotees) में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के पंजीकरण (Registration) ने महज दो दिनों में ही वीरवार को करीब दो लाख (Two lakh ) का आंकड़ा छू लिया है। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण तेजी से जारी है। श्रद्धालुओं में शुरुआती जत्थे में जाने की होड़ मची है। प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा व्यवस्था, आवास और परिवहन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शुरुआती दिनों में ही पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है, जिससे यात्रा के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन बढ़ती गर्मी में कहीं अंतर्ध्यान न हो जाएं हिमलिंग, सभी को इसकी चिंता भी सता रही है।


  • समूह पंजीकरण के लिए दिशानिर्देश जारी
    श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने समूह पंजीकरण से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। 5 से 30 श्रद्धालुओं के समूहों के लिए विशेष पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसके तहत इच्छुक यात्री एक साथ आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के लिए आवेदन 15 अप्रैल 2026 से पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं जबकि आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। पंजीकरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा जो तिथि और मार्ग के अनुसार उपलब्ध स्लॉट पर निर्भर करेगा।

    समूह के प्रत्येक सदस्य के लिए निर्धारित आवेदन पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार संख्या और संपर्क विवरण अनिवार्य होंगे। इसके साथ ही अधिकृत डॉक्टर या चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रति भी जमा करनी होगी। पंजीकरण शुल्क 250 रुपये प्रति यात्री रखा गया है जिसे दस्तावेज सत्यापन और यात्रा तिथि आवंटन के बाद ही ऑनलाइन या बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

    ये नहीं जा सकते यात्रा पर
    बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, तथा छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा के लिए पात्र नहीं होंगी। साथ ही, केवल 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किए गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

    ई-केवाईसी पूरा करें, आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करें
    श्राइन बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के बाद यात्रियों को निर्धारित केंद्रों पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रेडियो फ्रीक्वेंस आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड प्राप्त करना होगा। बिना वैध आरएफआईडी कार्ड के डोमेल-बालटाल या चंदनवाड़ी के प्रवेश द्वार से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजो और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समय रहते आवेदन करें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    इन बातों का रखें ध्यान
    बोर्ड के अनुसार, यात्रियों का पंजीकरण और यात्रा परमिट जारी करना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक बैंक शाखा को प्रतिदिन और प्रति मार्ग सीमित कोटा दिया गया है जिसके भीतर ही पंजीकरण किया जाएगा

    बायोमेट्रिक सत्यापन में तकनीकी समस्या आती है तो वेबकैम आधारित फोटो और मैन्युअल डेटा एंट्री का वैकल्पिक प्रावधान भी रखा गया है
    यात्रियों के लिए यह भी अनिवार्य है कि वे पंजीकरण के समय अपना सही मोबाइल नंबर और आधार विवरण दर्ज करें

    निर्धारित बैंक शाखाएं स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की वैधता की जांच करने के बाद ही प्रति परमिट 150 रुपये शुल्क लेकर यात्रा परमिट जारी करेंगी। परमिट पर यात्रा मार्ग-बालटाल या पहलगाम-स्पष्ट रूप से अंकित होगा और उसी तिथि पर यात्री को यात्रा की अनुमति दी जाएगी

    किसी भी निर्धारित यात्रा तिथि के लिए पंजीकरण उस तिथि से 7 दिन पहले बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर 3 जुलाई की यात्रा के लिए पंजीकरण 26 जून को बंद हो जाएगा

    इन बैंक शाखाओं में हो रहा पंजीकरण
    पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, एसबीआई और यस बैंक

    Share:

  • इस्राइल के विदेश मंत्री बोले- 'हमास का लश्कर से संबंध..... भारत इसे आतंकवादी संगठन घोषित करे

    Fri Apr 17 , 2026
    तेल अवीव। इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार (Israeli Foreign Minister Gideon Saar) ने कहा कि यरूशलम और नई दिल्ली (Jerusalem and New Delhi) के बीज संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। गिदोन सार ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved