img-fluid

गांव के लड़के से हुआ प्यार, फिर प्रेमी ने क्यों की ‘रील स्टार’ की हत्या

April 17, 2026

पंढरपुर: महाराष्ट्र के पंढरपुर तहसील में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर ‘रील स्टार’ के नाम से पहचान बनाने वाली 34 वर्षीय महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा है. हत्या प्रेम संबंध के शव में की गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना करकंब पुलिस थाना क्षेत्र का है.

तहसील के भोसे गांव की रहने वाली सोनाली नेताजी जाधव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी. वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थी, जिससे स्थानीय स्तर पर उनकी एक अलग पहचान बन गई थी.

पुलिस जांच के मुताबिक, सोनाली अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थीं. इसी दौरान गांव के ही तुकाराम गावंधरे के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया. शुरुआत में दोनों का रिश्ता सामान्य था, लेकिन वाद में दोनों में विवाद होने लगा.


  • बताया जा रहा है कि तुकाराम को शक था कि सोनाली किसी और व्यक्ति के संपर्क में भी हैं. इसी शक उसने महिला की हत्या की योजना बनाई. 6 अप्रैल को उनसे जन्मदिन के बहाने गिफ्ट दिलाने का लालच देकर सोनाली को बाहर बुलाया और मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी. दो दिन तक कोई संपर्क न होने पर परिजनों ने करकंब पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

    इसी बीच रोपले इलाके के एक नहर में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की. बाद में पुष्टि हुई कि शव सोनाली जाधव का ही है. शक के आधार पर पुलिस ने तुकाराम गावंधरे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की.

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने गला दबाकर सोनाली की हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश में कोई और शामिल तो नहीं था. इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है.

    Share:

  • बिहार : CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, फोन ट्रैक कर गुजरात से दबोचा गया आरोपी

    Fri Apr 17 , 2026
    पटना. बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री (CM) सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस (Bihar Police) ने तुरंत एक्शन लिया. मुंगेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल ट्रैकिंग शुरू की और आरोपी का पीछा करते हुए गुजरात के साणंद जा पहुंची. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved