
कठुआ। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार झेलने के बाद भी पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवाद पर लगाम नहीं है। खासकर जम्मू कश्मीर की एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर के नजदीक। जहां श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले अब तक की सबसे बड़ी आतंकी साजिश रची जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर से बड़े स्तर पर पाकिस्तान ने आतंकी तैयार करने के लिए 70 लांचिंग पैड स्थापित कर दिए हैं। जहां 700 से 800 आतंकियों को तरह तरह की ट्रेनिंग देकर जम्मू कश्मीर समेत देश के अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियां चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार कठुआ, सांबा और जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर, राजोरी, पुंछ, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला की एलओसी के नजदीक पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी रेंजरों और आईएसआई द्वारा लांचिंग पैड सक्रिय किए गए हैं। जहां आतंकियों को खतरनाक तरीके से ट्रेनिंग देकर फिदायीन हमले, रेलवे ट्रैक उड़ाने, सैन्य प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थानों को टारगेट करने के हमला करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
ग्रुप में बॉर्डर पार करने की तैयारी में आतंकी
सूत्रों का यह भी कहना है कि आतंकियों के पूरी तरह से प्रशिक्षित 15 ग्रुप सीमा पार से घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं। इन आतंकियों को 2 से 3 की संख्या में बांट कर ग्रुप बनाया गया है। यह ग्रुप 8 से 10 दिन के अंतराल में घुसपैठ करने की तैयारी कर रहे हैं।
जो संभवता कठुआ के हीरानगर और जम्मू के अखनूर इंटरनेशनल बार्डर सेक्टर से घुसपैठ कर सकते हैं। जो अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में एक बड़ी चुनौती खड़े कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि कठुआ और सांबा के नजदीक पाकिस्तान के शकरगढ़ में ही दोबारा आतंकियों को जमावड़ा लगा है। यहीं से प्रशिक्षित आतंकियाें को ग्रुप बनाकर बांट दिया गया है। जिन्हें घुसपैठ करने के लिए कहा गया है। संभवता आने वाले दिनों में एलओसी और आईबी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिशें की जा सकती हैं।
सीमांत इलाकों की कराई जा चुकी रेकी
बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कठुआ और पंजाब के सीमांत इलाकों समेत देश के कई राज्यों में जासूसों से जासूसी करवा चुकी है। कठुआ के पल्ली मोड़ में भी जम्मू कश्मीर में आने आने जाने वाले वाहनों की रेकी कराई गई। यही नहीं, सीमांत गांव हरिया चक के एक नाबालिग से भी कठुआ और पंजाब के महत्वपूर्ण स्थानों की वीडियोग्राफी करवाकर उससे जरूरी जानकारियां हासिल की गई हैं। ऐसे में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की एक बार फिर बड़ी साजिश हो रही है।
कठुआ के जंगलों से आतंकियों का किया सफाया अखर रहा
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को कठुआ के जंगलों में आतंकियों का हुआ सफाया भी अखर रहा है। दरअसल,, बीते 3 साल से आतंकी बाबिया और उसके 3 से 4 साथी लगातार बिलावर, बिलावर के साथ लगते उधमपुर और किश्तवाड़ भद्रवाह के उच्च पर्वतीय इलाकों में छुपे हुए थे।
ये आतंकी एक से दूसरी जगह जाकर आतंकी वारदातें कर रहे थे। जिनका अब सफाया हो चुका है। मौजूदा समय में कठुआ, उधमपुर और डोडा किश्तवाड़ जैसे इलाकों के एकसाथ लगने वाले पहाड़ों पर आतंकियों की मौजूदगी नामात्र है। आईएसआई दोबारा इन इलाकों में आतंकियों के ग्रुप सक्रिय करना चाहती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved