img-fluid

50 दिन बाद ईरान ने खोला एयरस्पेस, पूर्वी हिस्से में उड़ानें शुरू

April 18, 2026

डेस्क: ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोल दिया है. देश के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि अब ईरान के पूर्वी हिस्से से गुजरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही कुछ हवाई अड्डे भी सुबह 7 बजे से चालू कर दिए गए हैं. हालांकि, इसके तीन घंटे बाद तक भी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स पर ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ईरान के ऊपर से जाती नहीं दिखीं. कई एयरलाइंस अभी भी सुरक्षा कारणों से ईरान के हवाई क्षेत्र से बचकर लंबा रास्ता ले रही हैं.


  • ईरान का कहना है कि धीरे-धीरे देश भर के एयरपोर्ट्स पर उड़ाने शुरू की जाएंगी. इधर, यूके ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सामान्य जहाजों की आवाजाही शुरू करने की अपील की है. ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने कहा कि सीजफायर होने के बावजूद अभी तक इस अहम समुद्री रास्ते पर स्थिति सामान्य नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यहां से शिपिंग का पूरी तरह शुरू होना बहुत जरूरी है.

    Share:

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भी अपनी पार्टी बनाएंगे, नाम का जल्द करेंगे खुलासा

    Sat Apr 18 , 2026
    पटना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति पर केंद्रित अपनी पार्टी में वह ‘जात-पात’ से मुक्त लोगों को शामिल करना चाहते है। सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह पार्टी में ईमानदार, पढ़े-लिखे और जात-पात से मुक्त लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved