
इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले भविष देवगीर ने द क्लासिक ऑफिशियल, वाइब्रेंड फैशन, कुशांक इंडस्ट्रीज, शिवांक इंटरप्राइजेस, महाकाल मंदिर की टीशर्ट और डी मार्ट के नाम पर लोगो से करोड़ो की ठगी का मामला सामने आया है।
दरअसल शिकायतकर्ता भावेश देवगीर ने आरोप लगाया है कि मेरे परिचित मेरे मामा के लड़के अंकित जोशी, उसकी पत्नि खुशबु झा, अनुज जोशी और उसके माता-पिता रमेश जोशी और जमुना जोशी और अंकित जोशी का पार्टनर संदीप साहू के द्वारा संचालित की जाने वाली द क्लासिको ऑफिशियल का ऑफिस जो कि ए.एम. 46, एम.आई.जी. सुखलिया, इन्दौर पर स्थित है जहां से कुछ लोग रेडिमेड इंडस्ट्रीज संचालित करते है।
और उसी ऑफिस से लोगों द्वारा वाइब्रेंड फेशन, कुशांक इंडस्ट्रीज, शिवांक इंटरप्राईजेस भी खोला है एक ही ऑफिस पते से अलग-अलग फर्म संचालित की जाती है। वही फरियादि ने बताया कि मेरे ही मामा का लड़का अंकित जोशी द्वारा कपड़े की फर्म संचालित के नाम से कई लोगों को पेसो का लालच देकर करोड़ो रुपए ठग लिए। वही अंकित जोशी पर आरोप है कि डी मार्ट , कई बड़े स्कूल , महाकाल मंदिर के कुर्ते के नाम पर भी फंड लिए गए। बड़ी बात यह है आरोपी ने डी मार्ट का फर्जी कोटेशन दिखाकर 60 लाख रुपए भी ले लिए । वही फरीयदि भावेश इतना डिप्रेशन में आ गया है कि सुसाइड करने की बात भी कह डाली।
वही पुलिस का कहना है, कि हीरानगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक दंपत्ति को अंकित यादव और उसके भाई द्वारा बंधक बनाकर रखा गया है। और पूरा मामला 40 लाख रुपए के लेनदेन का बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस द्वारा फरियादी द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कर कार्यवाही करने की बात कह रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved