img-fluid

गोवा की साध्वी सैल चुनी गईं फेमिना मिस इंडिया

April 19, 2026


भुवनेश्वर । गोवा की साध्वी सैल (Goa’s Sadhvi Sail) फेमिना मिस इंडिया चुनी गईं (Was crowned Femina Miss India) ।

  • उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुए ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का खिताब गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा है और इसी के साथ 61वें ब्यूटी पेजेंट को नई मिस इंडिया भी मिल रही है। खिताब जीतने के बाद ही सोशल मीडिया पर साध्वी सतीश सैल छाई हुई हैं, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट रनर-अप रही, और सेकंड रनर-अप जम्मू-कश्मीर की अद्वैता रही।

    ब्यूटी पेजेंट में चार-चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों को देखा गया। 61वें फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में पहुंची अभिनेत्री ज़ीनत अमान कहती हैं, “भुवनेश्वर में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह एक खूबसूरत जगह है, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, और खाना भी बहुत स्वादिष्ट है। मेरे लिए फेमिना मिस इंडिया बहुत खास रहा है क्योंकि मैंने भी इसी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और भारत को रिप्रेजेंट किया था।” बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता नेहा धूपिया ने आईएएनएस से कहा,, “भुवनेश्वर में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस आयोजन की भव्यता देखकर बहुत खुशी हो रही है। यह कितना खास पल है। हमें यहां आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद, और यहां होना वाकई अद्भुत है।”

    ब्यूटी पेजेंट में पहुंचे कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के लिए शो बहुत खास रहा। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “यह फेमिना मिस इंडिया की कहानी है। यह फेमिना मिस इंडिया 2026 का 61वां संस्करण है और भुवनेश्वर मेजबान शहर है। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं यहां कई बार आ चुका हूं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यहां सिर्फ खूबसूरती ही मायने नहीं रखती, बल्कि व्यक्तित्व भी मायने रखता है।”

    वहीं बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने ब्यूटी पेजेंट में अपनी खूबसूरत आवाज से सभी का दिल धड़का दिया। सिंगर के लिए भुवनेश्वर आना भी खास है, क्योंकि ये स्थान उन्हें घर जैसा फील देता है। उन्होंने कहा, “भुवनेश्वर मुझे घर जैसा लगता  है। मैं अक्सर यहां शो के लिए आता हूं। इस बार फेमिना मिस इंडिया का आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में हो रहा है, जो हम सभी के लिए एक बहुत ही खास पल है। मुझे यहां आकर और फेमिना मिस इंडिया में प्रस्तुति देकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।” फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले के अवसर पर अभिनेत्री और डांसकर लॉरेन गॉटलिब भी पहुंची। उन्होंने अनुभव शेयर करते हुए कहा, “यह पहली बार यहां आयोजित हो रहा है, और यहां आकर बहुत खुशी महसूस हो रही है।”

    Share:

  • अक्षय तृतीया पर प्रयागराज संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की पवित्र डुबकी

    Sun Apr 19 , 2026
    प्रयागराज । अक्षय तृतीया पर प्रयागराज संगम में (In Prayagraj Sangam on Akshaya Tritiya) हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की पवित्र डुबकी लगाई (Thousands of devotees took Holy Dip) । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के खास मौके पर संगम तट पर भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved