
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें पुरुष की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। मृतक के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मृतक के भाई की शिकायत फायर ब्रिगेड चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।
दरअसल ग्वालियर के देहात करहिया थाना क्षेत्र रिछारीकला निवासी 40 साल के बंटी जाटव अपनी पत्नी प्रीति के साथ बाइक से रिछारीकला से भितरवार जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक से ग्राम रही गुरुद्वारा के पास पंहुचे ही थे कि तभी भितरवार की और से आ रही एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी (MP07-DA-0108) ने उनकी बाइक में सामने से तेजी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर से घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और दोंनो घायलों को अस्पताल लेकर पहुचीं जहा इलाज के दौरान बंटी ने दम तोड़ दिया। तो पत्नी प्रीति अभी गंभीर रूप से घायल जिसका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा हैं।
बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग लगने की सूचना मिली थी जिसके चलते वह घटना पर जा रही थी, लेकिन रास्ते मे यह हादसा हो गया। जिसके बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज उसके भाई सुरेंद्र जाटव की शिकायत पर फायर ब्रिगेड चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक और फायर ब्रिगेड गाड़ी की तलाश शुरू कर आंगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved