img-fluid

दहशत में जी रही है पश्चिम बंगाल की जनता – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

April 20, 2026


नानूर । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता (People of West Bengal) दहशत में जी रही है (Are living in Fear) ।


  • उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से पूरे पश्चिम बंगाल में डर, हिंसा और कथित अत्याचारों का माहौल बना हुआ है। पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी को लगातार तीन कार्यकाल दिए हैं। मेरा मानना ​​है कि किसी भी राज्य के विकास के लिए 15 वर्ष कोई छोटा समय नहीं है। पश्चिम बंगाल के नानूर में रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में बहुत सारे ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने केवल 5-8 वर्षों में ही अपने राज्य का विकास तेजी से किया है। देश की अर्थव्यवस्था में पहले पश्चिम बंगाल का योगदान 10 प्रतिशत हुआ करता था। टीएमसी के आने के बाद वो घटकर 5 प्रतिशत तक पहुंच गया है। लोग भय और दहशत के माहौल में किसी तरह से जिंदगी गुजार रहे हैं।

    उन्होंने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं यहां की माताओं, बहनों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आप भाजपा के हाथों को मजबूत करिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। आज नहीं तो कल ये होकर रहेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर उन्होंने कहा कि टीएमसी, डीएमके, सपा सहित विपक्ष की पार्टियों ने विरोध किया है। चुनाव में महिलाएं इन पार्टियों को सबक सिखा देंगी। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बड़ी सफलता थी। मैं देश की सेना के बहादुर जवानों को बधाई देता हूं।

    मुर्शिदाबाद में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा कि बंगाल में मैं जो उत्साह देख रहा हूं, उससे यह साफ जाहिर होता है कि बंगाल की जनता ने ममता दीदी को ‘बाय-बाय’ कहने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में एकतरफा वातावरण दिख रहा है। यहां के लोग कटमनी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न इन सबसे से बहुत दुखी हैं। बंगाल के लोगों ने इस आतंक से मुक्ती पाने के लिए ‘कमल’ खिलाने का मन बना लिया है।

    Share:

  • महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बहुत गंभीर - एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले

    Mon Apr 20 , 2026
    मुंबई । एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले (NCP (SP) MP Supriya Sule) ने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति (Situation of Women’s Safety in Maharashtra) बहुत गंभीर है (Is very Serious) । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर महाराष्ट्र के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved