img-fluid

आसन त्यागी, खड़े-खड़े विश्राम करने वाले सूर्य के तपस्वी जैन संत का उज्जैन विहार

April 22, 2026


इंदौर। आसन त्यागी (Asana abandoned) शीतलराज मसा (Sheetalraj Masa) ने तीन माह तक इंदौर (Indore) नगर में धर्मप्रभावना करने के बाद उज्जैन (Ujjain) की ओर विहार किया। उनके प्रस्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भावभीनी विदाई दी। गुरुदेव का 14 जनवरी को इंदौर प्रवेश हुआ था। अक्षय तृतीया पर वर्षीतप तपस्वियों को सान्निध्य प्रदान करने के बाद उन्होंने उज्जैन के लिए विहार किया। आगामी चातुर्मास शाजापुर में प्रस्तावित है।


  • शीतलराज महाराज कठोर तपस्या और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध हैं। वे पिछले करीब 55 वर्षों से आड़ा आसन त्यागी हैं, यानी लेटकर विश्राम नहीं करते। प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक सूर्य की कठोर आतापना लेते हैं। वे एक समय ही आहार ग्रहण करते हैं, वह भी साधु मर्यादा के अनुरूप होने पर। करीब 79 वर्ष की आयु में भी वे पैदल विहार कर एक नगर से दूसरे नगर पहुंचते हैं। उनके विहार पर मध्यप्रदेश जैन स्वाध्याय संघ के महामंत्री अशोक मंडलिक, अभिषेक नाहर, प्रवीण बम, महेंद्र भंडारी, प्रकाश कोठारी, राजेश जैन, गजेंद्र तांतेड़, नीरज जैन, तरुण सांड, संजय जैन, मनोज जैन, नीरज जैन, आदिश्वर जैन, रिंकेश पोरवाल, नरेंद्र मेहता, कांतिलाल बागरेचा, नरेश भंडारी, राजू जैन, विनोद जैन आदि ने वंदना की।

    Share:

  • इंदौर : भाजपा का मेगा ट्रेनिंग शो शुरू, 6 राज्यों के 350 कार्यकर्ता लेंगे मार्गदर्शन

    Wed Apr 22 , 2026
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के तहत डेली कॉलेज में पश्चिम मध्य क्षेत्र की विषय वक्ता कार्यशाला में कड़ी सुरक्षा और हाईटेक व्यवस्थाओं के बीच दिनभर चलेगा आयोजन इंदौर । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक कौशल (Organizational Skills) और प्रशिक्षण मॉडल (Training Model) को धार देने के लिए आज शहर में बड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved