img-fluid

6 राज्यों की कार्यशाला से निकले वक्ता तैयार करेंगे कार्यकर्ता

April 24, 2026

  • जनप्रतिनिधि के साथ नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को देंगे ट्रेनिंग

इंदौर। 6 राज्यों के वक्ताओं की कार्यशाला समाप्त होने के बाद यहां से निकले वक्ता प्रदेशभर में कार्यकर्ता तैयार करने निकलेंगे। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी में शामिल नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति -नीति बताने के लिए अगले माह से प्रशिक्षण वर्ग लगेंगे।

सात राज्यों के वक्ताओं की कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने जिलों में जाने वाले वक्ताओं को तैयार कर प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है। दो दिन पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली सहित गोवा के साढ़े तीन सौ वक्ताओं को प्रशिक्षित कर मैदान में उतारा जा रहा है। प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित कार्यशाला जिला स्तर पर लगाई जाएगी। हालांकि पहले अप्रैल माह में ही कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शादी-ब्याह और पार्टी के अन्य आयोजनों के चलते इसे अब 1 मई से आयोजित किया जा रहा है। इंदौर की तारीख अभी तय नहीं की गई है। वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि एक कार्यशाला में सौ से डेढ़ सौ नेता शामिल होंगे। इनमें नगर पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्षद, विधायक, सांसद तो रहेंगे ही, इसके साथ ही जो कांग्रेसी भाजपा से जुड़े थे, उन्हें भी नवप्रवेशी मानकर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा की स्थापना से लेकर वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।


  • दो दिन और एक रात का रहेगा प्रशिक्षण वर्ग
    प्रदेश संगठन के अनुसार एक प्रशिक्षण वर्ग दो दिन का रहेगा, जिसमें एक रात सभी वरिष्ठ नेताओं को वर्गस्थल पर ही रात रुकना होगा। कुल 12 विषय होंगे, जिन पर विषय विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। कितना भी बड़ा नेता हो उसे मोबाइल ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। इंदौर के नेताओं को भी वक्ता के तौर पर दूसरे जिलों में भेजा जाएगा, जिन्होंने अभी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

    Share:

  • माता पिता का रो रोकर बुरा हाल जिसके कांधों पर हमें जाना था वह हमें छोड़कर चले गया

    Fri Apr 24 , 2026
    रामदड़। नगर करही (Nagar Karhi) में मामूली विवाद के चलते 15 वर्षीय युवक की जान जाने के बाद शव का पीएम करने के बाद मृतक का पार्थिव देह 8 किमी दूर उसके ग्राम रामदड़ (Village Ramdad) ले जाया गया। माता पिता (Mother Father) का एक पुत्र (Son) तीन बहनों का इकलौता भाई का पार्थिव देह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved