
दानापुर मंडल में ब्लॉक के कारण कई स्टेशनों के यात्री होंगे प्रभावित
इंदौर। इंदौर (Indore) से बिहार (Bihar) को जोडऩे वाली मुख्य ट्रेन इंदौर-पटना एक्सप्रेस (Indore-Patna Expres) कल बदले हुए मार्ग से चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नेऊरा-जट डुमरी जंक्शन के बीच रेल लाइन कनेक्टिविटी (Rail Line Connectivity) कार्य के चलते प्रस्तावित ब्लॉक के कारण इस ट्रेन का रूट बदला जाएगा। इसके कारण कई स्टेशनों के यात्री प्रभावित होंगे।
इन स्टेशनों पर नहीं जाएगी ट्रेन
मार्ग परिवर्तन के कारण दानापुर मंडल के कई प्रमुख स्टेशन इस दौरान छूट जाएंगे, जिनमें आरा जंक्शन, बक्सर, डुमरांव, रघुनाथपुर, बीहिया और दानापुर शामिल हैं। इन तक जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए यात्रियों को अन्य विकल्पों से यहां तक पहुंचना पड़ेगा। वहीं इन स्टेशनों से इस ट्रेन में चढऩे वाले यात्रियों को भी परेशानी होगी। इसके साथ ही आज ओखा से चलने वाली 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved