img-fluid

पेटीएम को बड़ा झटका, RBI ने रद्द किया पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस

April 24, 2026

नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बड़ा झटका लगा है. RBI ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. RBI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अब पेटीएम पेमेंट बैंक बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत किसी भी तरह का बैंकिंग काम नहीं कर सकेगा. इसका मतलब है कि बैंक अब नए या पुराने ग्राहकों के लिए सामान्य बैंकिंग सेवाएं नहीं दे पाएगा.


  • केंद्रीय बैंक के अनुसार, पेटीएम पेमेंट बैंक का कामकाज और मैनेजमेंट आम जनता के हित में नहीं था. साथ ही बैंक ने अपने पेमेंट्स बैंक लाइसेंस से जुड़ी कई शर्तों का सही तरीके से पालन नहीं किया. RBI पहले भी इस बैंक पर सख्त कार्रवाई कर चुका था. 11 मार्च 2022 से बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया गया था.

    इसके बाद बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं, जैसे खातों में पैसे जमा करना, क्रेडिट करना और वॉलेट में टॉप-अप करने पर भी रोक लगाई गई थी. अब लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक का भविष्य पूरी तरह से अनिश्चित हो गया है और ग्राहकों पर भी इसका असर पड़ सकता है.

    Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Apr 25 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.35, ऋतु – ग्रीष्म वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी, शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।मेष राशि :- व्यर्थ की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved