img-fluid

नाटो सहयोगियों से नाराज़ अमेरिका, स्पेन-यूके पर सख्ती के संकेत; रिश्तों में बढ़ा तनाव

April 25, 2026

वॉशिंगटन। ईरान (Iran) से जुड़े हालिया तनाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका (US) और उसके नाटो (Nato) सहयोगियों के रिश्तों में खटास बढ़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) प्रशासन उन देशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने पर विचार कर रहा है, जिन्होंने ईरान से जुड़े अभियानों में खुलकर समर्थन नहीं दिया।

स्पेन और ब्रिटेन पर खास नाराजगी
सूत्रों के अनुसार, स्पेन ने ईरान संघर्ष के दौरान अमेरिकी रुख का खुला विरोध किया था, जिससे वॉशिंगटन नाराज है। वहीं यूनाइटेड किंगडम के साथ भी मतभेद सामने आए हैं, खासकर फॉकलैंड द्वीप और सैन्य सहयोग को लेकर।



  • नाटो में भूमिका सीमित करने पर विचार
    रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पेंटागन के स्तर पर उन देशों की भूमिका सीमित करने पर चर्चा हो रही है, जिन्होंने संकट के दौरान सैन्य सहयोग या अपने एयरबेस के उपयोग में देरी की। इसमें नाटो के अहम पदों से दूर रखने जैसे विकल्पों पर भी विचार शामिल बताया जा रहा है।

    नाटो की एकजुटता पर सवाल
    नाटो की एकजुटता पहले ही यूक्रेन और पश्चिम एशिया के मुद्दों पर सवालों में रही है। ऐसे में सहयोगी देशों के बीच बढ़ता अविश्वास इस सैन्य गठबंधन की मजबूती पर असर डाल सकता है।

    पहले भी रहे हैं तनावपूर्ण संबंध
    रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप का अपने सहयोगियों के साथ पहले भी टकरावपूर्ण रवैया रहा है। उन्होंने कई मौकों पर यूरोपीय नेताओं की आलोचना की और रक्षा खर्च बढ़ाने के मुद्दे पर दबाव बनाया।

    फिलहाल, अमेरिका की संभावित कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है, लेकिन इस घटनाक्रम ने नाटो देशों के बीच बढ़ते मतभेद और वैश्विक राजनीति में बदलते समीकरणों को उजागर कर दिया है।

    Share:

  • ईरान से बातचीत के लिए ट्रंप का नया दांव, दामाद और दूत को पाकिस्तान भेजने की तैयारी

    Sat Apr 25 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप  (Donald trump) प्रशासन अपने विशेष दूत और पारिवारिक प्रतिनिधि को पाकिस्तान भेजने की तैयारी कर रहा है, जहां बातचीत का अगला दौर हो सकता है। कौन होंगे बातचीत के चेहरे?अमेरिकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved