img-fluid

Prepaid Meter: स्मार्ट मीटरों में मिल रही बैलेंस गायब होने की शिकायतें….

April 26, 2026

नई दिल्ली। स्मार्ट मीटरों (Smart Meters) को लेकर लगातार शिकायतें देखने को मिल रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर रिचार्ज ( Recharge Issue) के बाद कम बैलेंस अपडेट होने की शिकायतें कर रहे हैं। आपको भी ऐसी ही कोई शिकायत है, तो आप ईमेल, ऐप और कॉल के जरिए समस्या को सुलझा सकते हैं। कई राज्यों में पेमेंट और रिचार्ज (Payment and recharge) से संबंधित शिकायतों के लिए खास नंबर भी जारी किए गए हैं।

प्रीपेड मीटर रिचार्ज से जुड़ी शिकायत कहां करें?
Prepaid Meter Payment Help: जब से अलग-अलग राज्यों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाए गए हैं, तब से शिकायतों का सिलसिला जारी है। कहीं मीटर का बैलेंस कम होने पर कनेक्शन कटने से लोग परेशान हैं, तो कहीं बैलेंस रिचार्ज कराने पर पूरी राशि ना मिलने से। अगर आप भी बिल पेमेंट या रिचार्ज से जुड़ी समस्या झेल रहे हैं, तो घर बैठे इसकी शिकायत कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि कई राज्यों ने पेमेंट और रिचार्ज आदि से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग नंबर और ईमेल पते भी जारी किए हैं।


  • सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराने पर पूरा बैलेंस ना मिलने की शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आवाज उठाने के साथ-साथ अगर आप अपनी पेमेंट और रिचार्ज से जुड़ी समस्या को ईमेल, ऐप और कॉल के जरिए भी विभाग तक पहुंचा सकते हैं।

     

    कॉल के जरिए शिकायत करें
    कॉल पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायत करने के लिए 1912 एक कॉमन नंबर है। हालांकि आप खास पेमेंट या रिचार्ज से जुड़ी शिकायत खास नंबर पर कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    उत्तर प्रदेश (UPPCL) — 1800-202-240 (BillDesk) / 1800-202-1810 (PayU)
    बिहार (NBPDCL/SBPDCL) — 1800-345-6198 (स्मार्ट मीटर स्पेशल डेस्क)
    मध्य प्रदेश (MPWZ/MPCZ) — 1800-233-1266 / 1912
    राजस्थान (Jaipur/Jodhpur) — 1800-180-6507 / 1800-180-6045
    दिल्ली (Tata Power-DDL) — 1800-208-9124 / 19124
    महाराष्ट्र (MSEDCL) — 022-26478246 (पेमेंट गेटवे हेल्पडेस्क) / 1800-233-3435
    असम (APDCL) — 8876100100 (प्रीपेड सपोर्ट) / 0361-2313200
    हरियाणा (DHBVN/UHBVN) — 1800-180-4334 / 1800-180-1550

    गौर करने वाली बात है कि आपको कॉल करने से पहले अपनी कस्टमर आईडी, रिचार्ज की राशि, ट्राजैक्शन आईडी, रिचार्ज का दिन और समय जैसी जानकारी तैयार रखनी होगी। ये तमाम जानकारी आपकी शिकायत दर्ज करने के लिए मांगी जाएगी।

    आप चाहें, तो ऐप के जरिए भी पेमेंट और रिचार्ज से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट मीटर के लिए उपलब्ध ऑफिशियल ऐप को इस्तेमाल करना होगा। राज्य के अनुसार स्मार्ट मीटर ऐप कुछ इस तरह हैं।

    उत्तर प्रदेश – UPPCL Smart Consumer ऐप
    बिहार – Bihar Bijli Smart Meter ऐप
    मध्य प्रदेश – Smart Bijlee ऐप
    राजस्थान – Bijli Mitra ऐप
    दिल्ली – TPDDL Connect ऐप
    महाराष्ट्र – Mahavitaran (MSEDCL) ऐप
    असम – myBijli ऐप
    छत्तीसगढ़ – More Bijlee ऐप
    हरियाणा – DHBVN / UHBVN Consumer ऐप

    इन ऐप्स की होम स्क्रीन पर आपको मेन्यू का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करके आपको Feedback या Consumer Complaints के ऑप्शन पर जाना है।

    इसके बाद आप अपनी पूरी बात को अच्छे से समझाएं।
    अपनी शिकायत में रिचार्ज से पहले की राशि, रिचार्ज कराने के बाद उपलब्ध राशि, रिचार्ज
    अमाउंट, ट्राजेक्शन आईडी, दिन और समय आदि सब बताना होगा।
    शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर भी मिलेगा।
    उसकी मदद से आप अपनी शिकायत का स्टेटस देख पाएंगे।ऐप के जरिए करें शिकायत
    ईमेल के जरिए शिकायत करें
    ईमेल के जरिए शिकायत करें
    शिकायत के तमाम तरीकों में ईमेल के जरिए शिकायत करने को सबसे ज्यादा असरदार माना गया है। कुछ लोगों से बात करने पर पता चला है कि ईमेल के जरिए शिकायत करने के बाद उनकी रिचार्ज से जुड़ी समस्या सुलझा दी गई। इसके लिए आपको अपने राज्य के अनुसार ईमेल आईडी का पता होना चाहिए।

    उत्तर प्रदेश (UPPCL): – payment.uppcl@billdesk.com (BillDesk)/ uppcl.support@payu.in (PayU)
    बिहार (NBPDCL): billing.nbpdcl@gmail.com / revenue.nb@gmail.com
    बिहार (SBPDCL): itcell.sbpdcl@gmail.com
    दिल्ली (Tata Power-DDL): customercare@tatapower-ddl.com
    महाराष्ट्र (MSEDCL): helpdesk_pg@mahadiscom.in
    मध्य प्रदेश (MPWZ): customercare@mpwz.co.in
    हरियाणा (UHBVN): 1912@uhbvn.org.in
    हरियाणा (DHBVN): 1912@dhbvn.org.in
    असम (APDCL): support@apdcl.org
    राजस्थान (Jaipur Discom): helpdesk@jvvnl.org
    ​ईमेल में अपनी समस्या को विस्तार से बताएं। रिचार्ज से पहले का बैलेंस, रिचार्ज की राशि, रिचार्ज के बाद उपलब्ध हुई राशि के साथ-साथ ट्रांजेक्शन आईडी, रिचार्ज कराने का दिन और समय जैसी डिटेल्स भेजें। ईमेल में रिचार्ज की रसीद भी जरूर अटैच करें।

    Share:

  • भारतीयों के लिए Canada बना पॉपुलर डेस्टिनेशन....12वीं के बाद 2 साल में पूरी होगी पढ़ाई!

    Sun Apr 26 , 2026
    नई दिल्ली। पिछले कुछ हफ्तों में कई सारे बोर्ड्स ने 12वीं के रिजल्ट (12th Result) जारी कर दिए हैं, जिसके बाद पास होने वाले स्टूडेंट्स आगे पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं। कुछ ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जो भारत (India) में पढ़ने की प्लानिंग कर रहे हैं, जबकि कुछ विदेश जाने वाले हैं। विदेश जाने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved