img-fluid

Bengal Elections: ममता बनर्जी ने अपनी ही विधानसभा से छोडी रैली… आज भरेंगी हुंकार

April 26, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने अपने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली में अपना भाषण यह आरोप लगाते हुए संक्षिप्त कर दिया कि भाजपा (BJP) जानबूझकर निकटवर्ती एक क्षेत्र में जनसभा से तेज संगीत बजा रही थी। इस बात से नाराज बनर्जी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की आवश्यक अनुमति होने के बावजूद, चक्रबेरिया में उनकी रैली को भाजपा ने बाधित कर दिया।

उन्होंने कहा, ’’भाजपा डरा-धमकाकर बंगाल पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इस रैली को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। अगर वे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में ऐसा कर सकते हैं, तो सोचिए भाजपा कितनी अलोकतांत्रिक है। अगर वे इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो मुझे कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, ’’यह अपमान है। भाजपा जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। इस स्थिति में रैली को संबोधित करना संभव नहीं है। मैं मंच छोड़ रही हूं! मंच छोड़ने से पहले उन्होंने कहा, ’’मैं कल इसी स्थान पर एक रैली आयोजित करूंगी।


  • इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भाजपा की रैली की ओर दौड़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को बिगड़ने से रोक दिया। इस रैली को बाद में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने संबोधित किया।तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और भाजपा पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

    तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि निर्वाचन आयोग में एक और शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी।बनर्जी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ’’उनकी प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वह अपनी होने वाली हार को लेकर घबराई हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी रैली में कोई हिंसा नहीं हुई और उनका व्यवहार उनकी घबराहट को दर्शाता है। चार मई को भवानीपुर के लोग भाजपा की जीत का जश्न मनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने तेज संगीत बजाकर उनकी सभा को बाधित करने की कोशिश भी की।

    भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं ममता
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हारने के बाद उन्होंने भवानीपुर उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी और अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बरकरार रखी थी।

    TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी आज अपने विधान सभा क्षेत्र भवानीपुर जहां से चुनाव लड़ रही हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नंदीग्राम में वोट लूटने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भेजा था।

    भाजपा पर बरसीं ममता
    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा शुक्रवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बाहरी लोगों को बसों में भरकर लाई है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के लगभग 50 हेलीकॉप्टर आसमान में चक्कर लगा रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को तीन हेलीकॉप्टर भी जुटाने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के फॉर्म वितरण को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के पहले चरण के बाद, ये फॉर्म बांकुरा और जंगलमहल क्षेत्र में यूं ही बिखरे पड़े हैं, क्योंकि लोगों ने भाजपा के वादे को नकार दिया है।

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि आपने देखा है कि भाजपा कितनी गुस्से में है! उन पर बहुत दबाव है; वे पूरे राज्य में कैसे भाग-दौड़ कर रहे हैं। आज 50 हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ रहे हैं। हमें तीन हेलीकॉप्टर जुटाने में मुश्किल हो रही है। वे 50 हेलीकॉप्टर, 19 मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के सभी मंत्री, केंद्रीय बल, बख्तरबंद वाहन, ईडी, और सीबीआई, सब कुछ लेकर आए हैं।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज फिर मोटा भाई (गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए) ने उन सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की, जिन्हें नंदीग्राम में वोट लूटने के लिए भेजा गया था। उन्होंने (अमित शाह ने) बैठक में कहा कि मतदान प्रक्रिया को धीमा करो ताकि लोग वोट न दे सकें। उन्होंने ये सब कहा… उन्हें भवानीपुर की जिम्मेदारी भी दी गई है। लेकिन मुझे परवाह नहीं। आप मुझे मुश्किल में नहीं डाल सकते।

    इसी बीच ममता बनर्जी ने दावा किया कि बिहार के लोग पश्चिम बंगाल के निवासियों को चेतावनी दे रहे हैं, उनसे आग्रह कर रहे हैं कि वे अपनी गलतियों को न दोहराएं; उन्हें सब कुछ वापस करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, और उनकी संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है।

    Share:

  • घर बैठे मिलेगा सिनेमाघर जैसा मजा: इस हफ्ते OTT पर नई रिलीज की लंबी लिस्ट तैयार

    Sun Apr 26 , 2026
    नई दिल्ली।इस हफ्ते Entertainment (Entertainment) की दुनिया में एक खास हलचल देखने को मिल रही है, क्योंकि 26 अप्रैल से 1 मई के बीच (Ott) प्लेटफॉर्म्स पर नई Films और (Web Series) की भरमार होने जा रही है। अलग-अलग भाषाओं और जॉनर में आने वाला यह कंटेंट Audience को घर बैठे ही सिनेमाघर जैसा अनुभव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved