img-fluid

अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी, CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

November 06, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव (Underworld don Babloo Srivastava) को करीब 20 साल पुराने अपहरण केस में बड़ी राहत मिली है. लखनऊ की CBI कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषमुक्त कर दिया है. यह मामला कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण से जुड़ा था. इस केस में आरोप था कि बबलू श्रीवास्तव प्रयागराज की नैनी जेल में बंद रहते हुए भी अपने गैंग को चला रहे थे. आरोप था कि जेल में बैठकर उन्होंने ही होटल मालिक के अपहरण की पूरी साजिश रची थी.

CBI आरोप साबित नहीं कर पाई
अभियोजन पक्ष का आरोप था कि बबलू श्रीवास्तव जेल में रहते हुए अपहरण की साजिश के मास्टरमाइंड थे. हालांकि, कोर्ट में यह साबित नहीं हो पाया कि वह नैनी जेल से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहे थे. बबलू श्रीवास्तव के वकील जिशान अल्वी ने कोर्ट में उनकी ओर से दलीलें रखीं. इन दलीलों से संतुष्ट होने के बाद अदालत ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया.


  • पूर्व IPS की किताब में भी हुआ था जिक्र
    इस अपहरण केस का जिक्र पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय ने अपनी किताब में भी किया था. मामले में बबलू श्रीवास्तव पर आरोप था कि उन्होंने जेल में रहते हुए अपहरण की साजिश रची थी. अब लखनऊ की CBI कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में बबलू श्रीवास्तव को राहत मिल गई है.

    Share:

  • सभी उपायों के बावजूद प्रदूषण फिर क्यों बढ़ रहा है ? - सीजेआई सूर्यकांत

    Fri Nov 6 , 2026
    नई दिल्ली । सीजेआई सूर्यकांत (CJI Suryakant) ने पूछा कि सभी उपायों के बावजूद (Despite all the Measures Taken) प्रदूषण फिर क्यों बढ़ रहा है (Why is Pollution rising Again) ? दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते हुए प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को सुनवाई की। एमकिस क्युरी (न्याय मित्र) अपराजिता सिंह ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved