img-fluid

पंजाब: पटियाला में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, एक शख्स की लाश मिली

April 28, 2026

चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. शंभू-अंबाला रेल ट्रैक (Railway Track) के पास एक जोरदार धमाका (Loud Explosion) हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है. धमाके वाली जगह के पास से ही एक शख्स का शव भी बरामद हुआ है.

सोमवार रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए आरक्षित ट्रैक के पास ये विस्फोट हुआ. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डीआईजी और पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा मौके पर पहुंचे.


  • इसके साथ ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें भी जांच के लिए मौके पर मौजूद हैं. पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि धमाके की वजह से रेल ट्रैक को कुछ नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि ये Low-intensity blast था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    मौके से बरामद हुआ एक व्यक्ति का शव
    जहां धमाका हुआ, उस जगह के पास से ही एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ है. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उस व्यक्ति की मौत धमाके की वजह से हुई है या इसके पीछे कोई और कारण है. एसएसपी शर्मा ने कहा कि शव और धमाके के बीच संबंध की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक की एक टीम धमाके वाली जगह से नमूने जमा कर रही है ताकि इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की पहचान की जा सके. पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है.

    जनवरी में भी हुआ था धमाका
    इससे पहले इसी साल जनवरी में भी ऐसा ही धमाका हुआ था. फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर विस्फोट हुआ था. इस हादसे में एक ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था और एक लोको पायलट भी घायल हो गया था.

    Share:

  • UP : बीजेपी की महिला नेता ने जिलाध्‍यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, उपाध्यक्ष बनाने हम बिस्तर का बनाया दबाव

    Tue Apr 28 , 2026
    महोबा । यूपी के महोबा जिले (Mahoba District) में सत्ताधारी दल बीजेपी (BJP) के भीतर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी (Dipali Tiwari) ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा (Mohanlal Kushwaha) पर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाए. दीपाली का दावा है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर हम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved