img-fluid

कश्मीर में संदिग्ध पोस्टर से हड़कंप, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के समर्थन वाले वीडियो की जांच शुरू

April 29, 2026

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के डोडा जिले (Doda District) में एक संदिग्ध पोस्टर (Poster) सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुल डोडा क्षेत्र में दीवार पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shehbaz Sharif) और सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) के समर्थन से जुड़ा पोस्टर दिखने का दावा किया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

वीडियो में कथित तौर पर ‘जम्मू कश्मीर यूथ मूवमेंट’ नाम के संगठन का जिक्र किया गया है, जिसने इस पोस्टर को लगाया बताया जा रहा है। पोस्टर में पाकिस्तान की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कश्मीर मुद्दे पर उसके समर्थन के लिए आभार जताया गया है।


  • मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1) के तहत केस दर्ज किया है। डोडा पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में ऐसे शब्द हैं जो सार्वजनिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो वास्तविक है या कृत्रिम तकनीक (AI) की मदद से तैयार किया गया है। इसी वजह से जांच कई एंगल से की जा रही है।

    पुलिस वीडियो की जियो-टैग लोकेशन की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पोस्टर वास्तव में उसी स्थान पर लगाया गया था या नहीं। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि घटनास्थल से पोस्टर बरामद नहीं हो पाया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share:

  • होर्मुज खुलने की चर्चा से कमोडिटी मार्केट में हलचल.... तेजी से गिरे सोने-चांदी के रेट

    Wed Apr 29 , 2026
    नई दिल्‍ली। सोने और चांदी के भाव (Gold- Silver Rate) में अचानक से बड़ी गिरावट आई है. भारतीय कमोडिटी मार्केट (Indian Commodity Market) में सोने और चांदी के भाव तेजी से गिरे हैं. शाम के करोबार के दौरान चांदी करीब 7000 रुपये गिर गई. इसी तरह, 10 ग्राम सोने का फ्यूचर रेट भी गिरा है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved