img-fluid

‘डर देखकर अच्छा लगा…’, वोटिंग के बीच जब ममता बनर्जी-सुवेंदु अधिकारी का हुआ आमना-सामना

April 29, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए बुधवार (29 अप्रैल) को वोटिंग जारी है. 142 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए बड़ी संख्या में वोटर्स सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं. इसी फेज में चुनाव की सबसे हॉट सीट भवानीपुर में भी मतदान चल रहा है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी से सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं. मतदाताओं को साधने के लिए दोनों सुबह से ही फील्ड में मोर्चा संभालते दिख रहे हैं और बूथों का दौरा कर रहे है. इसी दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब दोनों का आमना-सामना हो गया.


  • एक बूथ के बाहर जिस घर में ममता बनर्जी मौजूद थीं, वहीं पर सुवेंदु अधिकारी भी आ गए. दरअसल, टीएमसी प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चक्रबेरिया के एक पोलिंग बूथ के बाहर पहुंचीं और वहां काफी देर तक बैठी रहीं. उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के लोगों की मौजूदगी को जानबूझकर कम किया जा रहा है, उनके झंडे हटाए जा रहे हैं. ममता जिस घर में मौजूद थीं, उसी के ठीक सामने सुवेंदु अधिकारी भी आ गए. कुछ देर वह वहीं मौजूद रहे. इसके बाद उन्होंने यह तक कह दिया कि ‘ममता बनर्जी का डर अच्छा लग रहा है.’

    सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल की सीएम पर निशाना साधा. रिपोर्ट के मुताबिक, सुवेंदु ने कहा, ‘ममता बनर्जी की पुलिस नहीं है तो उनको डर लग रहा है. उनको अगर कुछ कहना है तो चुनाव आयोग को कहें. वह 50 से 60 लोगों को लेकर आई, लेकिन उनके आने पर सभी भाग गए. ये डर अच्छा लग रहा है. उन्होंने दावा किया ममता बनर्जी 30 हजार वोटों से चुनाव हारेंगी.’

    Share:

  • ईरान युद्ध का असर, हाजियों को करनी पड़ेगी जेब ढीली; इतने हज़ार रुपये और करने पड़ेंगे जमा

    Wed Apr 29 , 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल की ईरान से जंग का असर ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. इस जंग के चलते अब हाजियों को भी अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी. भारत सरकार ने युद्ध के चलते तेल महंगा होने के कारण प्रति हाजी दस हजार रुपये यानि कि 100 अमेरिकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved