img-fluid

भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा के साथी सांसद की फैक्ट्री पर रेड, राजनीतिक हलचल हुई तेज

May 01, 2026

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) के राज्यसभा सांसद, उद्योगपति और राघव चड्ढा के साथी राजिंदर गुप्ता (Rajinder Gupta) की कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उनके धौला स्थित फैक्ट्री परिसर में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (Punjab Pollution Control Board) की टीम ने अचानक छापेमारी की, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, टीम करीब नौ गाड़ियों के काफिले के साथ दोपहर में फैक्ट्री पहुंची और लगभग 10 अधिकारी परिसर के अंदर जांच में जुट गए। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। टीम ने प्लांट के संचालन और संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू की, जो देर तक जारी रही। अधिकारियों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई नियमित निरीक्षण का हिस्सा है या किसी विशेष शिकायत के आधार पर की गई है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा मामला
राजिंदर गुप्ता हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इससे पहले वे आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और पंजाब से राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए थे। उनके राजनीतिक बदलाव के बाद इस कार्रवाई की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।


  • विवाद और विरोध भी रहा था पहले से
    पार्टी बदलने के बाद उनके खिलाफ विरोध भी देखने को मिला था। चंडीगढ़ में उनके आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दीवारों पर “गद्दार” जैसे शब्द लिखे जाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

    राजनीतिक सफर
    राजिंदर गुप्ता पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक हैं। पद्म श्री से सम्मानित गुप्ता ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले अक्टूबर 2025 में हुए राज्यसभा चुनाव में वे पंजाब से निर्विरोध सांसद चुने गए थे। फिलहाल फैक्ट्री पर हुई इस छापेमारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं, जबकि विभागीय जांच जारी है।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल में मतगणना केंद्रों की संख्या फिर से घटा सकता है EC, तृणमूल कांग्रेस ने उठाए सवाल

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव (assembly elections) के नतीजों से पहले चुनाव आयोग (election Commission) मतगणना केंद्रों (Vote counting centers) की संख्या में कटौती करने की तैयारी में है। एक अधिकारी ने बताया कि आयोग केंद्रों की संख्या 87 से घटाकर 77 कर सकता है। इससे पहले करीब दो हफ्ते पहले भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved