img-fluid

ईरान पर फिर वार के संकेत! इजरायल अलर्ट मोड में, ट्रंप–नेतन्याहू रणनीति से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

May 01, 2026

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East)में हालात तेजी से बदल रहे हैं… इजरायल (Israel) और (Iran) के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है… इजरायल(Israel) ने साफ संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर वह ईरान (Iran) के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है इजरायल(Israel) के रक्षा मंत्री Israel Katz ने एक अहम बयान में कहा है कि उनके देश को ईरान के खिलाफ “फिर से सैन्य कार्रवाई” करनी पड़ सकती है… उनका कहना है कि यह कदम इसलिए जरूरी होगा ताकि ईरान भविष्य में इजरायल, अमेरिका और सहयोगी देशों के लिए खतरा न बन सके।

काट्ज ने बताया कि इस रणनीति पर Donald Trump और Benjamin Netanyahu के साथ समन्वय में काम हो रहा है… यानी यह सिर्फ इजरायल का नहीं, बल्कि एक व्यापक रणनीतिक गठजोड़ का हिस्सा हो सकता है…

इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को सख्त चेतावनी दी है… उन्होंने कहा कि ईरान को “बहुत जल्द समझदार” बनना होगा… अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने गैर-परमाणु समझौते को लेकर ईरान पर निशाना साधा और संकेत दिए कि अमेरिका अब और नरमी के मूड में नहीं है…

लेबनान सीमा पर जारी टकराव
दूसरी तरफ, दक्षिण लेबनान में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं इज़राइल रक्षा बल Israel Defense Forces ने साफ कर दिया है कि Hezbollah के साथ जमीनी स्तर पर कोई युद्धविराम नहीं है।

आईडीएफ चीफ Eyal Zamir ने सैनिकों को निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन जारी रखें और उत्तरी इजरायल के लिए हर खतरे को खत्म करें… उन्होंने कहा कि सुरक्षा बफर जोन तब तक नहीं हटाया जाएगा जब तक खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता…


  • हालांकि, अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू है, लेकिन जमीनी सच्चाई अलग है… सीमा पर गोलीबारी, ड्रोन हमले और सैन्य गतिविधियां लगातार जारी हैंइजरायली सेना ने हाल ही में हिज्बुल्लाह के एक रॉकेट लॉन्चर को नष्ट करने और दो विस्फोटक ड्रोन मार गिराने का दावा किया है… वहीं हिज्बुल्लाह ने भी FPV ड्रोन से जवाबी हमले किए हैं।लगातार बढ़ती सैन्य गतिविधियां और सख्त बयानबाजी इस ओर इशारा कर रही हैं कि मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ सकते हैं अब सबसे बड़ा सवाल यही हैक्या इजरायल ईरान पर फिर हमला करेगा?और अगर ऐसा हुआ, तो क्या यह टकराव एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है

    Share:

  • MP : बरगी डैम हादसे में मौत भी मां की ममता को नहीं हरा सकी, सीने से चिपके बेटे को देख छलक उठीं आंखें

    Fri May 1 , 2026
    जबलपुर. लाइफ जैकेट (Life jacket) पहने एक मां… और उसके सीने (chest) से लिपटा उसका मासूम बेटा (Innocent Son) । जब दोनों के शव बरगी डैम (Bargi Dam) के पानी से बाहर निकाले गए, तो यह दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप उठी। यह मंजर उस दर्दनाक हादसे के बाद का था, जिसने हर किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved