img-fluid

गौतम बुद्ध ने हमें शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी – कांग्रेस नेता राहुल गांधी

May 01, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि गौतम बुद्ध (Gautam Buddha) ने शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की (To follow the path of Peace and Harmony) हमें प्रेरणा दी (Inspired Us) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं ।


  • राहुल गांधी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन और उनके विचार सम्पूर्ण मानवता के लिए शिक्षा हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन और उनके विचार सम्पूर्ण मानवता के लिए शिक्षा हैं – अहिंसा, करुणा, सत्य, सामाजिक समरसता और नैतिकता की। उनका दिखाया मार्ग हमें हमेशा शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।”

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हम आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी शिक्षाएं शाश्वत, सनातन और सार्वभौमिक ज्ञान से परिपूर्ण हैं। सत्य, करुणा, अहिंसा, सजगता और समानता का उनका संदेश न केवल हमारी सभ्यता को आकार देने वाला रहा है, बल्कि आज के संघर्ष और अनिश्चितता भरे दौर में भी यह मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।” खड़गे ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘भगवान बुद्ध का मार्ग हमें यह स्मरण कराता है कि आंतरिक शांति ही एक न्यायपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण विश्व की आधारशिला है। कामना है कि सर्वत्र सद्भाव का प्रसार हो, भाईचारे के बंधन और सुदृढ़ हों व हमारा जीवन सदा सद्गुणों से प्रेरित रहे।”

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भगवान बुद्ध की सबसे बड़ी सीख है कि ‘घृणा को सिर्फ प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है।’ भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, मानवता, दया और करुणा जैसे महान मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी और संसार को शांति, समरसता व समृद्धि का मार्ग दिखाया।”

    Share:

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने

    Fri May 1 , 2026
    प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ (Against Congress leader Rahul Gandhi) दायर याचिका खारिज कर दी (Dismissed Petition Filed) । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उनके ‘इंडियन स्टेट से लड़ाई’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved