
उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में आज 895 लोगो की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 15 उज्जैन, 1 बडऩगर में, महिदपुर में 1 और घटिया में 1 मरीज मिला है। जिले में 217 मरीज उपचाररत् है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1133 तक पहुंच गया। वहीं अब तक कोरोना से 72 लोगो की मौत हो चुकी है। आज 3 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं। अब तक 844 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। आज तक कुल 41876 सैंपल लिए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved