
1. US: ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम…. UN से आने वाले वाहनों पर लगाया 25% टैक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने एक बार फिर से टैरिफ बम (Tariff Bomb) फोड़ा है। इस बार उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते से यूरोपीय यूनियन (European Union) से आने वाली कारों और ट्रकों पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ा देंगे। वह इसे बढ़ाकर 25 फीसदी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गुट पहले हुए एक व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर लिखा, “इस तथ्य के आधार पर कि यूरोपीय यूनियन हमारे पूरी तरह से सहमत व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है, अगले सप्ताह मैं अमेरिका में आने वाली कारों और ट्रकों पर यूरोपीय यूनियन से लिए जाने वाले टैरिफ को बढ़ा दूंगा। टैरिफ को बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा।”
कमर्शियल सिलिंडर (Commercial cylinder) 993 रुपये महंगा हो गया। लेकिन, रसोई गैस सिलिंडर (domestic cooking gas) और पेट्रोल-डीजल (petrol, diesel) के दाम नहीं बढ़े। पहली नजर में यह राहत लगती है, लेकिन असली कहानी रोके हुए दबाव की है। बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की लागत बढ़ चुकी है और तेल कंपनियों पर नुकसान का बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती है कि आम उपभोक्ता को कब तक बचाया जा सकता है? दिक्कत यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू कीमतों के बीच का अंतर अब बड़ा हो गया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, अगर कच्चा तेल 120-125 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहता है, तो पेट्रोल पर तेल कंपनियों का मार्केटिंग मार्जिन करीब 14 रुपये और डीजल पर 18 रुपये प्रति लीटर निगेटिव है। घरेलू एलपीजी पर भी दबाव तेज है। एजेंसी का अनुमान है कि मौजूदा अंडर-रिकवरी बनी रही, तो वित्त वर्ष 2026-27 में घरेलू एलपीजी पर तेल कंपनियों की अंडर-रिकवरी 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
3. ट्रंप का फिर बड़ा दावा: “टैरिफ की धमकी देकर रुकवाई भारत-पाक जंग”, भारत ने फिर किया साफ इनकार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(US President Donald Trump) ने एक बार फिर(once again) भारत और पाकिस्तान को लेकर बड़ा और विवादित दावा(controversial claim) दोहराया है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच(two nations,) संभावित युद्ध (averting a potential war)को रोकने में भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्होंने टैरिफ लगाने की धमकी तक दी थी। हालांकि भारत ने उनके इन सभी दावों को पहले की तरह सिरे से खारिज(categorically rejected) कर दिया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अब तक कई अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को खत्म कराया है और भारत-पाकिस्तान भी उनमें से एक है। उनके मुताबिक, उस समय हालात बेहद तनावपूर्ण थे और दो परमाणु शक्तियों के बीच टकराव बढ़ रहा था। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए कहा था कि अगर लड़ाई नहीं रुकी तो अमेरिका टैरिफ लगाएगा, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
4. TMC को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, चुनाव आयोग को नियुक्ति के पूरे अधिकार, नए आदेश की जरूरत नहीं…
पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव (assembly elections) की मतगणना से पहले टीएमसी (TMC) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से एक बड़ झटका लगा है। चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा वोटों की गिनती के लिए मुख्य रूप से केंद्र सरकार और पीएसयू के कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इस अहम मुद्दे को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आज टीएमसी की याचिका पर सुनवाई की। विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी नया आदेश पारित करने से साफ इनकार कर दिया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने अदालत को आश्वासन दिया है कि वह अपने 13 अप्रैल के परिपत्र (सर्कुलर) का पूरी तरह से पालन करेगा।
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद (MP) संदीप पाठक (Sandeep Pathak) की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पाठक पर पंजाब (Punjab ) के अलग-अलग जिलों में दो केस (two cases) दर्ज हुए हैं। उन पर गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। पंजाब पुलिस पाठक को गिरफ्तारी करने के लिए दिल्ली पहुंच गई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, पाठक घर से निकल चुके हैं। 25 अप्रैल को पंजाब के सांसद संदीप पाठक ने अन्य सांसदों राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता और दिल्ली की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था।
6. ट्रंप सरकार का फैसला, 4 देशों को देंगे 81 हजार करोड़ के हथियार
अमेरिका (America) ने अपने मिडिल ईस्ट के सहयोगी देशों को 8.6 अरब डॉलर (लगभग ₹81,622 करोड़) से ज्यादा के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है. खास बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने इस फैसले के लिए संसद की समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपात स्थिति बताते हुए तुरंत इन सौदों को मंजूरी दी और कांग्रेस की जरूरत को हटा दिया. ये हथियार सौदे इजराइल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए हैं. सबसे बड़ा सौदा कतर के साथ है. कतर को 4.01 अरब डॉलर (करीब ₹38,059 करोड़) की पैट्रियट एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम की सेवाएं दी जाएंगी. इसके अलावा कतर को 992.4 मिलियन डॉलर (करीब ₹9,417 करोड़) के एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम (APKWS) भी मिलेंगे.
7. देश को मिलेंगी हाइपरसोनिक ग्लाइड और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल, विकसित करने में जुटा भारत
भारत के रक्षा क्षेत्र (India’s Defence Sector) में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। DRDO के चेयरमैन समीर वी कामत ने हालही में एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत हाइपरसोनिक ग्लाइड और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणालियों पर काम कर रहा है, जिनमें से ग्लाइड मिसाइल, विकास के मामले में आगे है। उन्होंने कहा, “हाइपरसोनिक मिसाइलों के संबंध में, हम दो कार्यक्रमों पर काम कर रहे हैं: हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल।” कामत ने कहा, “हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल में स्क्रैमजेट इंजन होता है और उड़ान के दौरान इसे ऊर्जा मिलती है। वहीं हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल को शुरुआती रफ्तार देने के लिए बूस्टर का उपयोग किया जाता है और फिर यह बिना किसी ऊर्जा के ग्लाइड करती है।”
पट्टाली मक्कल काची के नेता अंबुमणि रामदास ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे ऐसे विधायी कदम उठाएं, जिससे एक जनवरी 2009 या उसके बाद जन्मे युवाओं के लिए धूम्रपान और सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा सके, ताकि एक धूम्रपान-मुक्त पीढ़ी तैयार की जा सके। पत्र में उन्होंने कहा कि यदि इसे लागू किया जाता है, तो यह सुनिश्चित करेगा कि आने वाली पीढ़ियां कानूनी रूप से तंबाकू उत्पादों तक कभी पहुंच न बना सकें। अंबुमणि ने कहा कि वह यह पत्र गंभीर चिंता और जिम्मेदारी के साथ लिख रहे हैं, क्योंकि धूम्रपान और तंबाकू का उपयोग लाखों भारतीयों के जीवन के लिए गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा बना हुआ है, खासकर युवाओं के लिए।
9. दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
दिल्ली (Delhi) के सफदरजंग इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जज अमन कुमार शर्मा (Judge Aman Kumar Sharma) ने आत्महत्या कर ली. उनका शव फंदे से लटका मिला है. सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जज अमन शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दी. उनका घर ग्रीन पार्क इलाके में है. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी. उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की थी. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की और अलग-अलग अदालतों में जज के तौर पर काम किया.
10. जबलपुर बरगी डैम हादसा: रेस्क्यू के दौरान 2 बच्चों के शव मिले, 11 हुई मृतकों की संख्या
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में हुए क्रूज हादसे के जख्म भरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच रेस्क्यू के दौरान 2 और मासूमों के शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंच गया है। मृतक बच्चों की उम्र 4 और 6 साल है। 6 साल के बच्चे की पहचान विराज सोनी पिता कृष्णा सोनी के रूप में हुई है। हालांकि 4 साल के मासूम की पहचान नहीं हो सकी है। बता दें कि क्रूज हादसे में करीब 4 लोग लापता थे। जिनकी तलाश के लिए दिनभर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। शनिवार को शाम के बाद टीम को एक के बाद एक 2 नन्हे मासूमों की लाश मिली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved