img-fluid

बाल विवाह के साथ सिकल सेल पीड़ितों के विवाह पर भी रोक की तैयारी

May 03, 2026

  • टोल नाकों पर भी हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच और जागरूकता की मुहिम

इंदौर। इंदौर संभाग में अब बाल विवाह की तरह ही सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित या इसके कैरियर (वाहक) युवक-युवतियों के विवाह को भी रोकने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। संभागायुक्त ने नई पीढ़ी को इस अनुवांशिक बीमारी से बचाने के लिए ऐसे संभावित विवाहों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने विभिन्न मुद्दों को लेकर इंदौर संभाग के सभी कलेक्टरों के काम की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में साफ निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की संख्या अधिक है और यदि दो पीड़ित व्यक्तियों का विवाह होता है तो आने वाली पीढ़ी में बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए अब प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सामूहिक विवाह सम्मेलनों और सामाजिक आयोजनों में स्क्रीनिंग और जागरूकता का नया मॉडल लागू करेगा। ज्ञात हो कि 2047 तक स्किल सेल एनीमिया बीमारी को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य के केंद्र सरकार द्वारा दिया गया। इसके लिए बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग, इलाज और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संभाग में भी इसे प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सामूहिक विवाहों में होगी जांच
अब सामूहिक विवाह आयोजनों में शामिल होने वाले युवक-युवतियों की सिकल सेल जांच पर विशेष जोर रहेगा। जिन मामलों में दोनों पक्ष कैरियर या मरीज पाए जाएंगे, वहां विवाह को हतोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए कार्ड बनाना, परीक्षण और काउंसलिंग जैसे उपाय तेज किए जाएंगे। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों और सिविल अस्पतालों में हिटस्ट्रोक क्लीनिक शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। लोगों को लू से बचाव के उपाय बताने और पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

टोल नाकों पर ही होगी कार्रवाई
सड़क हादसों को रोकने के लिए अब टोल प्लाजा भी एक्शन मोड में होंगे। एनएचएआई और एमपीआरडीसी के टोल गेट पर हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्यता को सख्ती से लागू किया जाएगा। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों पर चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई होगी। ब्लैक स्पॉट पर संकेतक लगाने और नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी को देखते हुए जल व्यवस्था पर भी सख्त निर्देश
स्कूलों, आंगनवाड़ियों और ग्राम पंचायतों की पानी की टंकियों की सफाई अभियान चलाकर कराई जाएगी। सभी हैंडपंपों का संधारण किया जाएगा, ताकि खराब पंपों की समस्या खत्म हो। शहरों में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच और परीक्षण अनिवार्य किया गया है। अमृत 2.0 योजना का प्रचार बढ़ाते हुए जगह-जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Share:

  • दिल्ली से बिहार तक झमाझम बारिश... गर्मी से झुलसते राज्यों का पारा गिरा

    Sun May 3 , 2026
    मप्र सहित कई राज्यों में 15 मई तक आंधी-तूफान भोपाल। अरब सागर से आ रही नम हवाओं और पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बने सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई तक देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved