img-fluid

दिल्ली से बिहार तक झमाझम बारिश… गर्मी से झुलसते राज्यों का पारा गिरा

May 03, 2026

  • मप्र सहित कई राज्यों में 15 मई तक आंधी-तूफान

भोपाल। अरब सागर से आ रही नम हवाओं और पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बने सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई तक देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी।


  • कल दिल्ली से लेकर बिहार तक झमाझम बारिश की वजह से तापमान सामन्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो रही है। अगले 4 से 5 दिन तक कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान 45 डिग्री से गिरकर 37 डिग्री तक आ गया है। उधर मौसम में आए बदलाव का असर मध्यप्रदेश में देखा गया। यहां भोपाल, रायसेन, बालाघाट, सहित लगभग 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे कई जिलों में झुलसती गर्मी से राहत मिली। अरब सागर से आई नमी के कारण 15 मई तक तापमान में इसी तरह की राहत मिलती रहेगी।

     

    Share:

  • इंदौर: 1530 करोड़ के लोन के लिए निगम को एजेंसी की तलाश

    Sun May 3 , 2026
    आईएफसी के ऑफर को परीक्षण करने के लिए जारी किया ईओआई इंदौर। नर्मदा पेयजल योजना (Narmada Drinking Water Scheme) के चतुर्थ चरण (Fourth Phase) के लिए नगर निगम (Municipal council) द्वारा 1530 करोड रुपए का लोन (Loan) लिया जाएगा। इसके लिए निगम को कम रेट ऑफ इंटरेस्ट पर लोन देने वाली एजेंसी की तलाश है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved