img-fluid

बंगाल में ममता की वापसी के संकेत, लेकिन बहुमत पर संशय; शशि थरूर ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

May 04, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के नतीजों से पहले सियासी सरगर्मी तेज है। शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए अपनी अलग भविष्यवाणी (Prediction) सामने रखी है। उनका मानना है कि ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती हैं, लेकिन इस बार उन्हें पहले जैसा प्रचंड बहुमत मिलना मुश्किल दिख रहा है।

न्यूज एजेंसी बातचीत में थरूर ने कहा कि बंगाल में एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि जहां देशभर में औसतन 10 फीसदी मतदाता जवाब देने से बचते हैं, वहीं बंगाल में यह आंकड़ा करीब 60 फीसदी तक पहुंच जाता है। ऐसे में एग्जिट पोल के निष्कर्षों को पूरी तरह सही मानना मुश्किल है।



  • जब उनसे संभावित नतीजों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जमीनी फीडबैक के आधार पर ममता बनर्जी की जीत की संभावना अधिक लगती है, लेकिन अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी।

    पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए आक्रामक अभियान चला रही है। कई एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में माहौल बनने का दावा कर रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

    वहीं, केरल की राजनीति को लेकर भी थरूर ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट राज्य में मजबूत वापसी कर सकता है और 140 में से 75 से अधिक सीटें जीतने की स्थिति में है। थरूर के मुताबिक, उन्होंने खुद कई जिलों में प्रचार किया है और जमीनी माहौल गठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि एग्जिट पोल के अनुमान उनके आकलन से मेल खाते हैं और इस बार केरल में सत्ता परिवर्तन की पूरी संभावना है।

    Share:

  • UP: अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

    Mon May 4 , 2026
    अंबेडकर नगर । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेडकरनगर जिले (Ambedkarnagar District) के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी आमिर (Aamir) को पुलिस ने सोमवार सुबह एक मुठभेड़ (Encounter) में ढेर कर दिया है। पुलिस और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ बाईपास के पास हुई। मुठभेड़ में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved