img-fluid

एयरपोर्ट रोड के नवग्रह जिनालय में चोरी की सनसनीखेज वारदात भगवान की मूतियां ले गए चोर

May 04, 2026

इंदौर। रात को चोरों ने एक धार्मिक स्थल (Religious Sites) पर धावा बोलते हुए चोरी (Theft) की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से चोर भगवान (God) की धातुओं की मूर्तिया ले उड़े। जिस मंदिर में चोरी हुई वहां चौकीदार भी था, लेकिन चौकीदार को वारदात की भनक नहीं लगने दी। चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।



  • एरोड्रम थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड पर नवग्रह जिनालय (दिंगबर जैन मंदिर) है। मंदिर में आज सुबह वहां के चौकीदार ने उठकर देखा तो भगवान की 9 मूर्तिया चोरी हो चुकी थीं, जिनमें 5 चांदी की तो 4 अष्टधातु की मूर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा मंदिर में चोरों ने दूसरी अन्य किसी को हाथ नहीं लगाया। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि रात करीब 2 से ढाई के बीच चोर घुसे थे, जिनकी संख्या 5 थी। सभी नकाब पहने हुए थे। चोर मंदिर के पीछे से रास्ते से घुसे थे। तीन चोर मंदिर के अंदर चोरी करने के लिए गए थे, जबकि दो चोर मंदिर के बाहर ही खड़े थे। उधर चौकीदार और उसका परिवार मंदिर के सामने की तरफ रहता था। उसे चोरों ने वारदात की भनक तक नहीं लगने नहीं दी।

    Share:

  • फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर ट्रक रोका, चालक से मारपीट; आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

    Mon May 4 , 2026
    धार। धार जिले के कुक्षी-सुसारी मार्ग पर रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। खुद को आबकारी विभाग का अमला बताकर बदमाशों ने एक अनाज से भरे ट्रक को रोका और चालक व उसके साथियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना के विरोध में जयस संगठन के नेतृत्व में पीड़ितों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved