img-fluid

19 राज्यों में आंधी-तूफान, मप्र में 13 की मौत, बिहार में 200 करोड़ से बना पुल गिरा

May 04, 2026

भोपाल। कई राज्यों में पिछले 24 घंटों में बिहार उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ सहित 19 राज्यों में भारी आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। मध्यप्रदेश में जहां आंधी-तूफान के चलते 13 लोगों की मौत हुई तो वहीं सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, बालाघाट सहित 12 जिलों में तेज हवाओं और बारिश के चलते कई बिजली के पोल उखड़ गए, जबकि बाहर रखा अनाज भी भीग गया ।


  • बिहार में फिर गिरा 200 करोड़ से बना पुल
    भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा अचानक टूटकर नदी में गिर गया। हालांकि वहां मुस्तैदी के चलते लोगों को हटाने के करीब 15 मिनट बाद ही पुल की स्लैब गंगा नदी में गिर गई। यह पुल साल 2001 में लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था। करीब 4.5 किलोमीटर लंबा यह सेतु हजारों वाहनों और लाखों लोगों की रोजमर्रा की यात्रा का साधन था।

    Share:

  • इन्दौर के एक नंबर वार्ड में पानी में आ रही गंदगी

    Mon May 4 , 2026
      नर्मदा के नलों में गटर के पानी की शिकायत, अधिकारियों ने किया दौरा इन्दौर। विधानसभा एक के वार्ड नंबर 1 में अब गंदे पानी की समस्या सामने आने लगी है। लोगों का आरोप है कि रोज पीने के पानी में गटर का बदबूदार पानी मिला हुआ आ रहा है, जिसको लेकर निगम अधिकारी गंभीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved