img-fluid

RCB को लगा IPL के बीच करारा झटका, स्टार खिलाड़ी अचानक लौटा अपने घर

May 04, 2026

डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारा झटका लगा है। अब आईपीएल के मुकाबले अहम होते जा रहे हैं। ना तो किसी टीम ने अब तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है और ना ही कोई टीम बाहर हुई है। अब एक एक मैच से अंक तालिका की तस्वीर बदलेगी। इस बीच आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। अब खबर है कि वे वापस अपने घर यानी यूके लौट गए हैं। वे पिछले तीन मैचों से बाहर चल रहे थे।


  • आरसीबी की टीम 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी। इस दौरान छठे ओवर में बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते वक्त फिल साल्ट की अंगुली में चोट लग गई थी। पहले नहीं लग रहा था कि चोट इतनी गंभीर हो जाएगी। लेकिन बाद में पता चला कि चोट काफी ज्यादा है। इसके बाद फिल साल्ट ने बैक टू बैक तीन मैच आरसीबी के लिए मिस किए। इस बीच ईएसपीएलक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में पता चला है कि फिल साल्ट वापस इंग्लैंड चले गए हैं। फिल साल्ट की गैरहाजिरी में जैकब ​बैथल विराट कोहली के साथ पारी का आगाज कर रहे थे। अब लगता है कि आने वाले कुछ और मैचों में जैकब बैथल ही ओपनिंग करेंगे।

    फिल साल्ट ने इस सीजन अपनी टीम के लिए छह मैच खेलकर 202 रन बनाए हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा। हालांकि अभी वे पूरे सीजन से बाहर नहीं हुए हैं। आसीबी की टीम अगर टूर्नामेंट में आगे जाती है और फिल साल्ट ठीक हो गए तो वे वापस आकर फिर से खेल सकते हैं। बात अगर जैकब ​बैथल की करें तो उन्होंने तीन मैच खेलकर 39 ही रन बनाए हैं, जो टीम के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है।

    अभी तक आरसीबी ने फिल साल्ट की जगह किसी रिप्लेसमेंट का भी ऐलान नहीं किया है, क्योंकि साल्ट अभी बाहर नहीं हुए हैं, जब वे बाहर हो जाएंगे, तभी रिप्लेसमेंट मिलेगा। देखना होगा कि टीम आने वाले मैचों में किस तरह का प्रदर्शन करती है। अब टीम गुरुवार को एलएसजी के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। टीम अभी टॉप 4 में चल रही है और अपनी दावेदारी प्लेऑफ के लिए ठोक रही है।

    Share:

  • सिनेमा से सियासत तक बड़ा सफर, तमिलनाडु चुनाव 2026 में स्टार पावर का जोर, उदयनिधि स्टालिन समेत कई चेहरे मैदान में

    Mon May 4 , 2026
      नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति (Politics) इस समय एक अलग ही मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां सिनेमा (Cinema) और सत्ता (Power) का मेल साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। 2026 विधानसभा चुनाव (2026 Assembly Election) में कई ऐसे बड़े चेहरे सामने आए हैं जिन्होंने लंबे समय तक फिल्मी दुनिया में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved