img-fluid

Bada Mangal 2026: इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पूरे ज्येष्ठ में मिलेंगे शुभ फल

May 05, 2026

नई दिल्ली। इस साल बड़ा मंगल (Bada Mangal) 5 मई से शुरू होकर 23 जून तक मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग (Drik Panchang) के अनुसार, ज्येष्ठ माह (Jyeshtha Month) के कृष्ण पक्ष में आने वाले प्रत्येक मंगलवार (Tuesday) को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। यह दिन भगवान हनुमान (Lord Hanuman) को समर्पित होता है और सामान्य मंगलवार की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अनुशासन और ब्रह्मचर्य का पालन करना शुभ माना जाता है। बड़ा मंगल मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। एक मान्यता के अनुसार, इसी दिन हनुमान जी ने पांडव पुत्र भीम का अहंकार समाप्त किया था, जिसके कारण इसे बुढ़वा मंगल कहा जाता है। वहीं त्रेतायुग में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही हनुमान जी और भगवान श्रीराम की पहली भेंट हुई थी। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बड़ा मंगल के दौरान कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है, जिससे उन्हें जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।


  • मेष राशि
    मेष राशि को हनुमान जी की प्रिय राशियों में पहला स्थान दिया जाता है। इस राशि के लोग साहसी और परिश्रमी होते हैं। हनुमान जी की आराधना से इनके कार्यों में तेजी आती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास प्रबल होता है। हनुमान जी की कृपा से इन्हें समाज में प्रतिष्ठा और सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। हनुमान जी की पूजा से इनके जीवन की बाधाएं कम होती हैं और नकारात्मक प्रभावों से रक्षा होती है।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के लोग सकारात्मक सोच और धार्मिक प्रवृत्ति के माने जाते हैं। हनुमान जी की कृपा से इन्हें सही दिशा मिलती है और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं।

    Share:

  • बंगाल में कल्पिता माझी की जीत संघर्ष की मिसाल, झाड़ू-पोछा कर कमाती थीं ₹2,500, अब बनीं विधायक

    Tue May 5 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की औशग्राम विधानसभा सीट (Aushgram Assembly Seat) इस बार एक ऐसी कहानी की गवाह बनी, जिसने आम जिंदगी के संघर्ष को राजनीति के मंच पर नई पहचान दिलाई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार कल्पिता माझी (Kalpita Majhi) ने यहां जीत दर्ज कर विधायक का पद हासिल किया। गुस्करा नगरपालिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved