img-fluid

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, बोले-हरियाणा में पूरी सरकार ही घुसपैठिया, BJP का हर छठा सांसद वोटर चोरी से जीता…

May 06, 2026

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद (Congress MP) और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया (सोशल मीडिया) पर एक हमलावर पोस्ट साझा करते हुए बीजेपी (BJP) पर एक बार फिर से ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि लोकसभा में बीजेपी के जो 240 सांसद हैं, उनमें से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है.


  • राहुल ने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या इन सांसदों को बीजेपी की ही भाषा में ‘घुसपैठिया’ कहा जाना चाहिए? उन्होंने वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर तीखा हमला बोला है.

    ‘असली डर सच्चा का…’
    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं- क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहें?” उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है.

    राहुल गांधी ने कहा, “जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं- वो ख़ुद ‘रिमोट कंट्रोल्ड’ हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है, क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.” इससे पहले राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला बोला था.

    Share:

  • समुद्र मंथन से प्रकट हुईं देवी अलक्ष्मी: क्यों जुड़ा है उनसे क्लेश और दरिद्रता का संबंध, जानिए विवाह की कथा

    Wed May 6 , 2026
    उज्जैन। हिंदू पौराणिक मान्यताओं (Hindu mythological beliefs) में जहां मां लक्ष्मी को धन, सौभाग्य और समृद्धि की देवी माना जाता है, वहीं उनकी बड़ी बहन देवी अलक्ष्मी (Alakshmi) को दरिद्रता, कलह और अशुभता का प्रतीक बताया गया है। मान्यता है कि दोनों देवियां समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं, लेकिन स्वभाव और प्रभाव में एक-दूसरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved