img-fluid

कांग्रेस विधायक की पत्नी और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, सरकारी अस्पताल पर लगा दिया था ताला

May 06, 2026

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंतनाग में पुलिस ने कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के परिजनों के खिलाफ सरकारी अस्पताल को कथित रूप से बंद करने के आरोप में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, अनंतनाग जिले के अचबल थाने में मंगलवार को यह मामला दर्ज किया गया। यह FIR विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद की पत्नी और बेटे के खिलाफ दर्ज की गई है।


  • कांग्रेस विधायक की पत्नी और बेटे पर आरोप है कि दोनों ने दमहाल खोशीपोरा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को ताला लगाकर बंद कर दिया था। यह स्वास्थ्य केंद्र जिस इमारत में चल रहा था, वह कथित तौर पर विधायक के परिवार की संपत्ति है। वर्ष 2008 में इस भवन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यानी कि PHC स्थापित करने के लिए उपयोग में दिया गया था, ताकि स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    हालांकि, परिवार की ओर से दावा किया गया है कि इस साल की शुरुआत में विधायक ने अनंतनाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को पत्र लिखकर स्वास्थ्य केंद्र को वहां से ट्रांसफर करने की मांग की थी। उनका कहना है कि यह इमारत जर्जर हालत में है और अब इस्तेमाल के योग्य नहीं रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अस्पताल को बंद करने के पीछे असली वजह क्या थी।

    Share:

  • इन्दौर: अप्रैल में नो पार्किंग वालों पर रही सख्ती... 5 हजार से ज्यादा चालान

    Wed May 6 , 2026
    बिना हेलमेट वालों के बनाए 36087 चालान, अन्य धाराओं में भी की गई चालानी कार्रवाई इन्दौर। सड़क सुरक्षा (road safety) और सुगम यातायात (Smooth Traffic) के लिए काम कर रही यातायात पुलिस (Traffic Police) ने साल 2026 के शुरुआती चार महीनों में ही करोड़ों का समन शुल्क वसूल लिया है। बीते महीने बिना हेलमेट वालों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved