img-fluid

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार : पूर्व CM नितिशकुमार के बेटे निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी रहे मौजूद

May 07, 2026

पटना . बिहार (Bihar) में सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के नेतृत्व वाली NDA सरकार के कैबिनेट विस्तार में गुरुवार को गांधी मैदान में 32 नए मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें जेडीयू सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) भी शामिल हैं. एनडीए के पांचों घटक दलों बीजेपी, जेडीयू, एलजेपीआरवी, हम (HAM) और आरएलएम के प्रतिनिधियों को इस कैबिनेट में जगह दी गई है.

पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने सभी 32 सदस्यों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और NDA के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

क्षेत्रीय सुंतलन साधने की कोशिश
सम्राट चौधरी कैबिनेट में निशांत कुमार के अलावा पूर्व मंत्री श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, और लेसी सिंह को फिर से जगह मिली है. बीजेपी कोटे से रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा और दिलीप जायसवाल जैसे दिग्गजों ने शपथ ली. जेडीयू से रत्नेश सदा, मदन सहनी और शीला कुमारी को भी मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा श्रेयसी सिंह, मोहम्मद जमा खान और लखेंद्र कुमार रौशन जैसे चेहरों को शामिल कर क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है.

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बनी नई सरकार के मंत्रिमंडल में चिराग पासवान की एलजेपीआरवी, जीतनराम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है. डॉ. संतोष कुमार सुमन और भगवान सिंह कुशवाहा जैसे नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

गौरतलब है कि पिछले महीने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने और इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. आज 22 दिनों बाद पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ और नीतीश कुमार की मौजूदगी में ये भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ.

इन मंत्रियों ने ली शपथ
पटना के गांधी मैदान में रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह ‘टाइगर’, विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, लेशी सिंह, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार आदि ने मंत्री पद की शपथ ली.


  • मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं की सूची

    दल / कोटा मंत्री का नाम
    भाजपा विजय कुमार सिन्हा
    BJP रामकृपाल यादव
    भाजपा केदार गुप्ता
    भाजपा नीतीश मिश्रा
    भाजपा मिथिलेश तिवारी
    भाजपा रमा निषाद
    भाजपा दिलीप जायसवाल
    भाजपा श्रेयसी सिंह
    भाजपा प्रमोद चंद्रवंशी
    भाजपा लखविंदर पासवान
    भाजपा संजय टाइगर
    भाजपा इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
    भाजपा नंद किशोर राम
    भाजपा रामचंद्र प्रसाद
    भाजपा अरुण शंकर प्रसाद
    जदयू निशांत कुमार
    जदयू श्रवण कुमार
    जदयू अशोक चौधरी
    जदयू रत्नेश सदा
    जदयू मदन सहनी
    जदयू लेसी सिंह
    जदयू श्वेता गुप्ता
    जदयू बुलो मंडल
    जदयू दामोदर रावत
    जदयू भगवान सिंह कुशवाहा
    जदयू सुनील कुमार
    जदयू शीला मंडल
    जदयू जमा खान
    लोजपा (रामविलास) संजय सिंह
    लोजपा (रामविलास) संजय पासवान
    हम पार्टी संतोष सुमन
    राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) दीपक प्रकाश

    राजद का सरकार पर हमला
    राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तीखा हमला बोला है. पार्टी ने आरोप लगाया कि कामचोर और नाकारी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे पटना शहर को बंद कर दिया गया है! जो 5 साल देश के सबसे गरीब राज्य की जनता को चूसकर अपना घर भरेंगे, वो सभी नाकारे भ्रष्ट “महाराज” शपथ ले रहे हैं और बेचारी “प्रजा”, जिसे बताया जाता है कि यह राजतंत्र नहीं उनका लोकतंत्र है, वह सड़कों पर धीरे धीरे रेंग रही है, महाराज के अहंकार को झेल रही है! 5 साल की सुनिश्चित अनदेखी के लिए खुद को तैयार कर रही है!

    रोहिणी आचार्य का निशाना, निशांत कुमार की मंत्री एंट्री पर उठाए सवाल
    रोहिणी आचार्य ने निशांत कुमार को बिना चुनाव लड़े मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि “चोर दरवाजे से शॉर्टकट एंट्री” पाने के लिए निशांत को बधाई और शुभकामनाएं। रोहिणी आचार्य ने आगे “स्वयंभू नैतिक पुरुष” कहकर चाचा जी (नीतीश कुमार) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “2005 से पहले ऐसा नहीं होता था, चाचा रंगबदलू जी.”

    Share:

  • पथराव-गाड़ी तोड़ी... बुलेट बाइक हुई जब्त तो भीड़ का थाने पर हमला

    Thu May 7 , 2026
    अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात बुलेट बाइक से पटाखे फोड़कर स्टंट कर रहे युवकों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया. पुलिस की ओर से बाइक जब्त किए जाने से नाराज 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved