
1. भोजशाला मामले में अब जैन समाज की एंट्री…. मांगी पूजा की इजाजत… ASI पर लगाया ये आरोप
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में धार (Dhar ) की ऐतिहासिक भोजशाला (Historic Bhojshala) को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर खंडपीठ (Indore Bench) में चल रही सुनवाई अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। अब इस बहुचर्चित विवाद में जैन समाज की एंट्री ने कानूनी और धार्मिक बहस को और तेज कर दिया है। जैन समाज की ओर से दायर जनहित याचिका में दावा किया गया है कि भोजशाला मूल रूप से जैन धरोहर रही है, जहां प्राचीन काल में जैन गुरुकुल और मंदिर संचालित होते थे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जैन समाज की जनहित याचिका को मुख्य याचिका के साथ टैग कर लिया। इसके बाद अब भोजशाला विवाद में जैन पक्ष की कानूनी मौजूदगी भी मजबूत से दर्ज हो गई है। इस मामले में बुधवार को इंदौर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जैन समाज की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश प्रसाद राजभर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखा।
2. शुभेंदु अधिकारी को नजरअंदाज करना BJP के लिए जोखिम भरा, बंगाल में CM फेस पर बढ़ा सस्पेंस
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में संभावित सत्ता परिवर्तन के बीच मुख्यमंत्री चेहरे (Chief Minister) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर मंथन तेज हो गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राज्य की कमान ऐसे नेता को सौंपी जाए जो संगठन के लिए मजबूत हो या फिर उस चेहरे को, जिसने जमीनी लड़ाई में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे की संभावना जताई जा रही है। वहीं शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इस बीच राज्य की राजनीति में तनाव तब और बढ़ गया जब चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई, जिसने पूरे राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की पहली वर्षगांठ (First Anniversary) पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एक साल पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय बहादुरी का परिचय देते हुए पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता, तैयारी और आपसी समन्वय को दुनिया के सामने मजबूती से पेश किया।
4. 13 बड़े समझौते, 25 अरब डॉलर का लक्ष्य; भारत-वियतनाम रिश्तों को मिली नई रफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम (To Lam) की अहम बैठक के बाद भारत और वियतनाम (India and Vietnam) के रिश्तों में नया अध्याय जुड़ गया है। दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘एन्हैंस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक पहुंचाने का फैसला किया है। साथ ही वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी तय किया गया है। बढ़ते वैश्विक तनाव और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते समीकरणों के बीच हुई इस बैठक में व्यापार, रक्षा, डिजिटल तकनीक और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर(Profile Picture) बदलकर भारतीय सेना के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी विशेष तस्वीर लगाकर इस सैन्य अभियान में शामिल जवानों के साहस और बलिदान को सम्मान दिया। प्रधानमंत्री के इस कदम के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने भी अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि दी।
बिहार (Bihar) में सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के नेतृत्व वाली NDA सरकार के कैबिनेट विस्तार में गुरुवार को गांधी मैदान में 32 नए मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें जेडीयू सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) भी शामिल हैं. एनडीए के पांचों घटक दलों बीजेपी, जेडीयू, एलजेपीआरवी, हम (HAM) और आरएलएम के प्रतिनिधियों को इस कैबिनेट में जगह दी गई है. पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने सभी 32 सदस्यों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और NDA के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
7. अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति, धीरे-धीरे खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य
अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ी सहमति बनने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी में ढील देने और इसके बदले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने पर सहमति जताई है। अरबी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह समझौता गुरुवार को दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष की शुरुआत में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा और तेल व गैस की सप्लाई बाधित हो गई थी।
शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि मैने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हरा दिया, इसलिए उन्होंने मेरे सहयोगी चंद्रनाथ रथ को मार दिया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गुनहगारों को पकड़ा जएगा। पुलिस ने वह बाइक बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर हमलावरों ने किया था। इस बाइक को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित मध्यमग्राम पुलिस थाने लाया गया है। सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि हमालवरों ने बहुत नजदीक से उन्हें गोली मारी है। जो भी हमलावर से उन्हें अच्छे से पता थी कि कहां गोली मारने से उनका तुरंत मौत दो जाएगी। अधिकारी ने बताया उनके शरीर से चार गोली निकली। यह हत्या पूरी तरह से नियोजन करके की गई है।
9. एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आंधी-तूफान में फंसा, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) का हेलीकॉप्टर (Helicopter) कल्याण के पास आंधी-तूफान में फंस गया। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से वापस मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर लैंड कराया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना गुरुवार के दिन दोपहर के समय हुई। एकनाथ शिंदे शादी समारोह में जा रहे थे। उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण आगे नहीं जा सका। इसके बाद उन्होंने समारोह में जाने का फैसला बदल दिया। जानकारी के अनुसार खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर चौपर को आगे न ले जाने का फैसला किया और उसे वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मुंबई के एक महालक्ष्मी एयरपोर्ट से कल्याण के आगे मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके बाद यह घटना हुई।
10. पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल आरएन रवि (Governor R.N. Ravi) ने गुरुवार को बंगाल विधानसभा (Bengal Legislative Assembly) को भंग कर दिया है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है. बहुमत के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. इसके मद्देनजर 2026 के चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पश्चिम बंगाल के मौजूदा गवर्नर आरएन रवि ने एक बड़ा कदम उठाया है. ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं रही. भारत के संविधान के आर्टिकल 174 के क्लॉज (2) के सब-क्लॉज (b) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का आदेश दिया है. सरकार के पार्लियामेंट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी इस निर्देश के अनुसार, मौजूदा विधानसभा 7 मई, 2026 से औपचारिक रूप से भंग हो जाएगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved