भोपाल। प्रदेश की कई जेलों में कोरोना संक्रमित कैदी सामने आने के बाद गृह विभाग ने कोरोना परीक्षण को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव जेल एसएन मिश्रा ने सभी कलेक्टर, एसपी एवं जेल अधीक्षकों को दिए गए निर्देश में कहा है कि पुलिस अभिरक्षा से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के पूर्व सभी बंदियों का कोरोना संबंधी टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए। उसके बाद ही उन्हें जेलों में दाखिल कराया जाए। रिपोर्ट आने तक नवीन बंदी को जेलों में क्वारेंटाइन बैरक में रखा जाए। उल्लेखनीय हो पिछले हफ्ते रायसेन जिले की बरेली जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के कोरोना संक्रमित मिले थे। साथ ही जेल प्रहरी भी संक्रमित हो गए थे। इस लापरवाही के चलते जेल विभाग ने बरेली जेल के सहायक जेल अधीक्षक विनय गढ़पाल को निलंबित कर दिया था।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार द्वारा प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदाय की योजना पुन: प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए 25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चौहान ने कहा है कि शैक्षणिक […]
इंदौर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) शुक्रवार को धार जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माण्डू पहुंचकर यहां ऐतिहासिक जहाज महल का भ्रमण किया और गाइड से महल के बारे में जानकारी ली। वे रूपायन कला दीर्घा भी गए, जहां उन्होंने स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा बनाई गई वस्तुओं का अवलोकन […]
भोपाल। राजधानी के देहात इलाके में स्थित बिलखिरिया के गांव जमुनिया में बीती रात शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान किए गए हर्ष फायर में युवक के सीने में गोली लग गई। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1046 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख 80 हजार 997 और मृतकों की संख्या 3065 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित […]