img-fluid

RCB के हेड कोच ने ये क्या कर दिया, IPL ने लगा दी मोटी पेनाल्टी

May 11, 2026

डेस्क। आरसीबी ने रविवार रात एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इस मैच के साथ ही जहां एक ओर मुंबई के लिए आईपीएल का ये सीजन समाप्त हो गया है, वहीं आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। इस बीच एक ऐसा भी वाकया हुआ, जिसके लिए आईपीएल की ओर से टीम के हेड कोच पर मोटा जुर्माना ठोका गया है।

आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर पर IPL 2026 कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 15 प्र​तिशत जुर्माना लगाया गया है। ये पूरा घटनाक्रम 10 मई की रात मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच के दौरान हुआ। मैच रायपुर में खेला गया था, जो आखिरी बॉल तक चला और फिर आरसीबी ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। इस पूरे मामले पर IPL की ओर से कहा गया है कि फ्लावर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 को तोड़ा है, जो मैच के दौरान सुनाई देने वाली गाली-गलौज के इस्तेमाल से जुड़ा है। यह घटना RCB के रन-चेज के 17.2वें ओवर में हुई जब एंडी फ्लावर की चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस हुई।


  • दरअसल ये यह पूरा मामला क्रुणाल पांड्या से जुड़े एक विवादित बाउंड्री कॉल के बाद हुआ। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अल्लाह गजनफर का सामना करते हुए, क्रुणाल ने गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन की ओर खेल दिया। वहां पर मौजूद नमन धीर ने रस्सियों के पास इसका कैच पकड़ लिया। तिलक वर्मा भी वहां मौजूद थे, दोनों प्लेयर्स के साझा प्रयास से ये मुमकिन हुआ। इसी दौरान तिलक ने कैच पूरा नहीं किया और ऐसा लगा कि उन्होंने छक्के का इशारा किया है। शायद नमन ने गलती से एक जूते को दूसरे से टकराकर बाउंड्री कुशन से कॉन्टैक्ट कर लिया। लेकिन रिप्ले में दिखा कि नमन धीर ने कोशिश के दौरान कुशन को नहीं छुआ था। इस दौरान क्रुणाल ने रन लेने की कोशिश नहीं की, क्योंकि वे उस दौरान कुछ ऐंठन महसूस कर रहे थे। यानी ये डॉट बॉल हो गई।

    इस बीच खबर है कि इस पर एंडी फ्लावर का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वे अंपायर से काफी नाराजगी भरे लहजे में बात कर कर रहे हैं। अब पता चला है कि फ्लावर ने चौथे अंपायर से गुस्से में बात करने की गलती मानी और मैच रेफरी अमित शर्मा की ओर से लगाई गई सजा को मान लिया। IPL नियमों के तहत लेवल 1 के उल्लंघन के लिए सजा आखिरी और मानने लायक होती है।

    Share:

  • राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, बोले ये नाकामी के सबूत हैं, देश चलाना उनके बस की बात नहीं...

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर पलटवार किया। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) से निपटने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से की गई सात अपील पर निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved