img-fluid

UP: रहस्य बनी प्रतीक यादव की मौत, दोस्त और साला लेकर गए अस्पताल…

May 13, 2026

लखनऊ. भाजपा नेता अर्पणा यादव (Arpana Yadav) के पति और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सौतेले भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का आकस्मिक निधन हो गया। लखनऊ के सिविल अस्पताल में सुबह छह बजे करीब उनको लेकर आया गया। साथ में मित्र और परिवार के लोग थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। अभी तक आ रही जानकारियों के अनुसार उनकी मौत किस वजह से हुई है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।

बीते कुछ महीने पहले प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ तलाक की खबरों की वजह से चर्चाओं में आए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव पर कई आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने की बात कही थी। बाद में उन्होंने अकांउट हैक होने की बात कहते हुए अपर्णा के साथ फोटो शेयर की।


  • साला और दोस्त लेकर आए
    सुबह छह बजे उन्हें बीमार हालत में उनके साले चंद्रशेखर और मित्र राहुल पाठक लेकर आए। साथ में पत्नी अर्पणा यादव नहीं थीं। डॉक्टरों के अनुसार जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    सीएम योगी ने जताया दुख
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।

    अपर्णा को शहर के बाहर, अखिलेश पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
    इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। इधर अपर्णा यादव को एयरपोर्ट से लेने के लिए गाड़ी गई है। वह शहर के बाहर हैं। यह साफ नहीं हो पा रहा है कि वह कहां पर हैं।

    Share:

  • Uttarakhand: नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन हुआ उग्र.... 4 आंदोलनकारियों के साथ 50 घंटे पानी की टंकी पर चढ़ी रहीं कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला

    Wed May 13 , 2026
    देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में दो हजार नर्सिंग अधिकारियों (Nursing officers) की वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों (Nursing unemployed.) का आंदोलन उग्र हो गया है। नर्सिंग दिवस के मौके पर करीब 50 घंटे बाद भी चार बेरोजगार एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला (Jyoti Rautla) सर्वे चौक स्थित पानी की टंकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved