img-fluid

सांगली में दर्दनाक हादसा: मंदिर की दीवार और टीन शेड गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

May 13, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जठ तहसील के मोठेवाड़ी गांव (Mothewari village) स्थित मार्गदेवी मंदिर परिसर (Temple Complex) में अचानक दीवार और टीन शेड ढह जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से 14 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। घटना के समय करीब 350 लोग मंदिर परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज हवाएं और भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु दीवार और टीन शेड के नीचे खड़े हो गए, तभी अचानक संरचना भरभराकर गिर गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।

सांगली के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और तेज हवाओं को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


  • कई राज्यों में मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    इधर, दिल्ली पुलिस ने पंजाब, केरल और कर्नाटक के मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहित शर्मा उर्फ मामा के रूप में हुई है, जिसे पंजाब की अदालत पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी थी।

    अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों में लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थानीय लोगों से दूरी बनाए रखता था। जांच में सामने आया है कि वह सुनसान और कम सुरक्षा वाले मंदिरों की पहले रेकी करता था और देर रात या तड़के चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी मंदिरों में रखी चांदी की मूर्तियां, दान पेटियां, देवी-देवताओं के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी करता था। दिल्ली में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे कई राज्यों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • इन 7 पुराने गानों में छिपा है दर्द और सुकून का अनोखा मेल, जानिए राग शिवरंजनी का असर

    Wed May 13 , 2026
    नई दिल्ली । संगीत (Music) सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भावनाओं (Emotions) को छू लेने वाली एक गहरी भाषा है, जो सीधे दिल और दिमाग पर असर डालती है। कई बार ऐसा होता है कि कोई पुराना गाना सुनते ही मन में एक अजीब सी उदासी या पुरानी यादें ताज़ा हो जाती हैं। ऐसा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved