img-fluid

सनातन पर बयान देकर घिरे विजय के विधायक मुस्तफा, बीजेपी ने पूछा- क्या यही TVK का असली एजेंडा?

May 15, 2026

नई दिल्ली। विजय के विधायक मुस्तफा (V. M. S. Mustafa) के एक बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) के विधायक मुस्तफा ने कहा है कि उनकी पार्टी पेरियार और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलती है और “सनातन प्रथा को खत्म करने की लड़ाई” लड़ रही है।

पत्रकारों से बातचीत में मुस्तफा ने कहा, “हम पेरियार और अंबेडकर के आदर्शों का समर्थन करते हैं। हम भी सनातन प्रथा को समाप्त करने के लिए मैदान में उतरे हैं।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।



  • बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर टीवीके और पार्टी प्रमुख Vijay पर निशाना साधा है। Shanthi Kumar ने कहा कि टीवीके का “असली चेहरा” अब सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान हिंदू वोट लेने के लिए सम्मान की बात की गई, लेकिन अब सनातन धर्म के खिलाफ खुलकर बयान दिए जा रहे हैं।

    शांति कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “टीवीके विधायक मुस्तफा कह रहे हैं कि वे सनातन धर्म को खत्म करने के लिए राजनीति में आए हैं। दूसरी ओर Udhayanidhi Stalin भी पुराने ‘सनातन उन्मूलन’ वाले बयान दोहरा रहे हैं। विजय की चुप्पी बहुत कुछ बयान कर रही है।”

    उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दल हिंदू आस्थाओं पर हमला करने के मुद्दे पर एकजुट दिखाई दे रहे हैं। वहीं मुस्तफा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और लोग टीवीके की विचारधारा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    Share:

  • MP: पूर्व CM दिग्विजय सिंह बोले- मेरा मॉडल कर रही लागू मोदी सरकार..... इसके लिए धन्यावाद!

    Fri May 15 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार (Central government) पर अपनी सरकार के फैसले को अपनाने का जिक्र किया और बताया कि मोदी सरकार (Modi government) उनके मुख्यमंत्री काल के ‘पालक-शिक्षक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved