img-fluid

कांग्रेस विधायक ने बीजेपी MLA को गोद में उठाया, पान खिलाकर माला पहनाई

May 15, 2026

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी के अमरपुर जनपद क्षेत्र में डिंडोरी से विधायक ओमकार मरकाम ने शहपुरा से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को माला पहनाया, गमछा भेंटकर पान खिलाया और गोद में उठाया। दरअसल, भाजपा विधायक सामूहिक विवाह में दूल्हों की बारात लेकर कार्यक्रम स्थल संदपिनी स्कूल में पहुंचे थे। यहां कांग्रेस विधायक बेटियों की तरफ से बारात की अगवानी कर रहे थे।

विवाह कार्यक्रम स्थल में वर पक्ष के कुर्ता पायजामा, गमछा और मौरे जैसे उपहार दिया। वहीं, कन्या पक्ष को दुल्हन की ड्रेस, मुकुट, चुनरी सहित आवश्यक सामग्री दी गई। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49 हजार रुपये का चेक दिया गया। बारात पुलिस चौकी के पास से निकली। इस दौरान विधायक नाचते हुए समारोह स्थल पर पहुंचे। पंडित ने मंत्रोच्चार कर हिंदू रीति रिवाज और आदिवासी परम्परा से विवाह संपन्न कराया गया।


  • नवविवाहित जोड़ों को सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से अब हर वर्ग, समाज की बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। बेटियां पढ़े, लिखे और आत्मनिर्भर बने इसलिए सरकार मदद कर रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा पति पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है। इसकी पवित्रता बनी रहे, इसके लिए दोनों को साथ मिलकर एक दूसरे की भावना का सम्मान करना पड़ेगा। डिंडोरी विधायक ने नशा और मोबाइल से दूर रहने की अपील की।

    विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि 1989 में पहली बार विधायक बना तो चंदा इकट्ठा कर सामूहिक विवाह की शुरुआत की। पहले 5 हजार रुपये प्रत्येक जोड़े को देते थे। अब सरकार प्रत्येक जोड़े को 55 हजार रुपये दे रही है। इन नवविवाहित जोड़ों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

    Share:

  • 'होर्मुज से सभी जहाजों को गुजरने देने के लिए तैयार हैं', ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

    Fri May 15 , 2026
    डेस्क। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारत यात्रा के दौरान बड़ी बात कही है, उन्होंने कहा, ” ईरान ने कभी परमाणु हथियार नहीं चाहे, होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति इस समय बहुत जटिल है। बातचीत के जरिए समझौते के अलावा कोई और समाधान नहीं हो सकता। हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी जहाजों को सुरक्षित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved