img-fluid

गाजा में इस्राइल का बड़ा हवाई हमला, हमास के शीर्ष कमांडर को बनाया निशाना

May 16, 2026

गाजा पट्टी। इस्राइली सेना (Israeli Army) ने शुक्रवार शाम गाजा शहर में बड़ा हवाई हमला करते हुए हमास की सैन्य शाखा कासिम ब्रिगेड के प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को निशाना बनाया। इस्राइल के प्रधानमंत्री (Benjamin Netanyahu) और रक्षा मंत्री (Israel Katz) ने हमले की आधिकारिक पुष्टि की है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अल-हद्दाद मारा गया है या घायल हुआ है। हमास की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



  • गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस्राइल ने शुक्रवार शाम कम से कम दो बड़े हवाई हमले किए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहला हमला गाजा शहर के रिमाल इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत पर किया गया, जबकि कुछ ही देर बाद पास से गुजर रहे एक वाहन को भी निशाना बनाया गया। हमलों में तीन से सात लोगों की मौत होने तथा 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को शिफा और सराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस्राइल का कहना है कि इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इस्राइली सरकार के अनुसार, मई 2025 में मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद अल-हद्दाद को हमास का नया सैन्य प्रमुख बनाया गया था। इस्राइल ने उस पर बड़ी संख्या में इस्राइली नागरिकों और सैनिकों की हत्या तथा अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि 7 अक्तूबर के हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “आज नहीं तो कल, इस्राइल अपने दुश्मनों तक पहुंच जाएगा।”

    उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2025 में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हुआ था, लेकिन इसके बावजूद गाजा में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक 850 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि युद्ध शुरू होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 72 हजार से अधिक बताई जा रही है।

    Share:

  • 7 साल तक रिजेक्ट रहा रफी साहब का यह गाना, शम्मी कपूर ने बदली किस्मत और बना दिया सुपरहिट

    Sat May 16 , 2026
      नई दिल्ली(New Delhi)। मोहम्मद रफी(Mohammed Rafi), जिनकी आवाज(whose voice) को भारतीय संगीत(Indian music) की सबसे महान आवाजों में गिना जाता है, उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक अमर गीत(timeless songs) दिए। लेकिन उनके करियर(his career) में एक ऐसा भी गाना रहा, जिसे बार-बार रिजेक्ट किया गया और करीब 7 साल तक वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved