img-fluid

कुलगाम एनकाउंटर: घिरा लश्कर का टॉप कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सुरक्षाबलों ने की सरेंडर की अपील

November 18, 2026

कुलगाम. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों (security forces) और आतंकवादियों (Terrorists) के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर लतीफ भट (Latif Bhat) फंसा है। सुरक्षा बलों ने भट को वीडियो कॉल भी किया, अफसरों ने आतंकी लतीफ से सरेंडर करने के लिए कहा।

सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया, “हम तुम्हारे साथ हैं।” हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा, “मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं।”


  • सुबह होने से पहले ही फिर से गोलीबारी शुरू हो गई, सुरक्षा बलों ने कुलगाम के कई गांवों में अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है। भट का साथी, उमर निसार डार, सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। निसार और लतीफ 11 नवंबर को CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।

    सीसीटीवी में कौन-कौन दिखा?
    मंगलवार को पुलिस ने CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें 11 नवंबर को CRPF की चौकी पर हमला करने से पहले डार और भट को रेकी (इलाके की टोह) करते हुए देखा जा सकता है। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। तब से, इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा है, और पूछताछ के लिए 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    किस-किस इलाके की आतंकियों ने रेकी की थी?
    पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर के हमले की जांच से पता चला है कि स्थानीय निवासी डार ने हमले से पहले भट के साथ मिलकर कई जगहों की रेकी की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “10 नवंबर को, उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी की थी।

    इनका मकसद संभावित ठिकानों की पहचान करना और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाना था। अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को डार और भट ने अखरान में CRPF की चौकी पर हमला किया और वहां से भाग गए। बाद में CCTV फुटेज की जांच और विश्लेषण के जरिए पुलिस ने इन दोनों की पहचान की।
    फुटेज में 10 नवंबर को की गई रेकी के दौरान उनकी गतिविधियों और हमले के बाद अखरान में CRPF की चौकी से भागते समय की उनकी हरकतों को देखा जा सकता है। डार के लापता होने के बाद उसके परिवार ने कुलगाम के एक पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    कितने समय से लतीफ भट की मदद कर रहा था निसार डार?
    जांच के दौरान यह पता चला कि निसार डार पिछले पांच-छह महीनों से लतीफ भट को पनाह दे रहा था और उसे मदद मुहैया करा रहा था। पुलिस के अनुसार, स्थानीय स्तर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़ा लतीफ भट, 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिस पर हुए एक आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया था।

    Share:

  • MP: मंदसौर के गांधी सागर में आज डेस्टिनेशन कैबिनेट.... पम्प्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट पर रहेगा फोकस

    Wed Nov 18 , 2026
    मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) बुधवार को मंदसौर जिले (Mandsaur District) के गांधीसागर बांध (Gandhisagar Dam) स्थल पर कैबिनेट बैठक करने जा रही है. भोपाल से बाहर होने वाली इस डेस्टिनेशन कैबिनेट का मकसद गांधीसागर क्षेत्र की प्राकृतिक, पर्यटन और औद्योगिक संभावनाओं को पहचान दिलाना है. मुख्यमंत्री मोहन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved