img-fluid

ब्रिक्स बैठक में पश्चिम एशिया मुद्दे पर टकराव, इजरायल-ईरान विवाद से नहीं बन सकी सहमति

May 16, 2026

 

नई दिल्ली(New Delhi)। भारत की अध्यक्षता(India’s chairmanship) में हुई ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक(BRICS Foreign Ministers’) में पश्चिम एशिया(West Asia) में जारी संघर्ष को लेकर गंभीर मतभेद सामने आए, जिसके चलते इस बार कोई संयुक्त बयान जारी नहीं किया जा सका। बैठक में ईरान, इजरायल(Iran, Israel) और अमेरिका (United States)से जुड़े मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिली, जिससे साझा सहमति बनाना मुश्किल हो गया। इसके बाद अध्यक्ष की ओर से एक विस्तृत बयान जारी किया गया, जिसमें 63 बिंदुओं के जरिए सभी देशों के विचारों को शामिल किया गया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में ईरान ने मांग रखी थी कि इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों की निंदा ब्रिक्स मंच से की जाए, लेकिन इस पर सभी सदस्य देश सहमत नहीं हो सके। कुछ देशों ने कहा कि किसी एक पक्ष को सीधे तौर पर निशाना बनाना कूटनीतिक संतुलन के खिलाफ होगा, जबकि अन्य देशों ने क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए सख्त रुख अपनाने की वकालत की।

इसी असहमति के कारण संयुक्त बयान पर सहमति नहीं बन सकी। बाद में जारी अध्यक्षीय बयान में कहा गया कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर सदस्य देशों के विचार अलग-अलग हैं, लेकिन सभी देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि संकट का समाधान संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है। बयान में अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर भी जोर दिया गया।


  • बयान में यह भी कहा गया कि ब्रिक्स देशों ने एकतरफा प्रतिबंधों और अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत दंडात्मक उपायों की आलोचना की है। साथ ही मानवीय संकटों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में फलस्तीन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जिसमें 1967 की सीमाओं के आधार पर स्वतंत्र फलस्तीन राज्य के समर्थन की बात दोहराई गई।

    इस तरह पश्चिम एशिया के संवेदनशील मुद्दों पर अलग-अलग दृष्टिकोण के कारण ब्रिक्स बैठक में एकजुटता की कमी दिखी, हालांकि संवाद और शांति की आवश्यकता पर सभी देशों ने सहमति व्यक्त की।

    Share:

  • टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

    Sat May 16 , 2026
    नई दिल्ली। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ और विवादित बयान देने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए भाषणों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, Bidhanagar Cyber Crime Police Station में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved