img-fluid

निगम के हाईड्रेंट से नहीं मिलेगा प्राइवेट टैंकरों को पानी, स्टीकर भी लगेंगे

May 16, 2026

फ्लायओवरों के सौंदर्यीकरण के साथ सडक़ों पर पड़ा मलबा हटेगा, सभी अधीनस्थों को सुबह अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने को भी कहा

इंदौर। भीषण गर्मी (Scorching heat) के साथ शहर में जल संकट (Water crisis) भी बढ़ता जा रहा है और मटके फोडऩे के साथ सडक़ों पर विरोध प्रदर्शन भी चल रहा है। निगम का दावा है कि साढ़े 400 एमएलडी नर्मदा का पानी (Water of the Narmada) बांटने के अलावा 600 से अधिक टैंकरों के माध्यम से जल वितरण किया जा रहा है। वहीं आयुक्त ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि निगम के हाईड्रेंट से प्राइवेट टैंकरों को पानी नहीं दिया जाएगा और इस पर अपर आयुक्त निगरानी रखें और शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। निगम के सभी टैंकरों पर स्टीकर भी लगाने को कहा गया।

आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सीटी बस सभाकक्ष में जलप्रदाय, सीवरेज विभाग तथा जलापूर्ति के साथ ही सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, स्वच्छ सर्वेक्षण, ग्रीष्म काल में जल आपूर्ति, जल सुनवाई की झोन वार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री, प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप, समस्त झोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सीटीपीटी, ड्रेनेज, जलप्रदाय एवं अमृत विभाग से संबंधित ईई, एई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त श्री सिंघल द्वारा बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में जल आपूर्ति, जल निकासी, सीवरेज व्यवस्था, सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, जल गंगा संवर्धन अभियान की झोन वार विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त श्री सिंघल द्वारा समस्त झोनल अधिकारी एवं विभाग अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग एवं जोन से संबंधित शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें तथा पानी की समस्या एवं शिकायत को एल एंड टी कंपनी के पोर्टल पर अपलोड करते हुए, शिकायत का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त श्री सिंघल द्वारा प्राईवेट हाइड्रेन्ट से निगम के टेंकरों में पानी भरने के निर्देश दिये गये। झोन के हाईड्रेन्ट से किसी भी प्रायवेट टेकरों को पानी नही भरने के सख्त निर्देश दिये गये। इस संबंध में शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी संबंधित अपर आयुक्त को लगातार निगरानी रखने के लिए व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए। निगम के सभी टेंकरों पर स्टीकर लगाने के निर्देश भी दिये गये। अगर किसी कारणवश स्टीकर निकल गये है तो दौबारा स्टीकर लगाये जावें। क्षेत्र में वॉटर सप्लाय के लिए वाल्व मेन पर नियंत्रण रखें। सभी क्षेत्रों में एक समान वॉटर सप्लाय हो यह सुनिश्चित करें। आवश्यकता होने पर प्रायवेट हाइड्रेंट से भी निगम के टैंकर में पानी भरवाए जाए। आयुक्त सिंघल द्वारा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में गाइड लाइंस के अनुसार की जाने वाली कार्यों की समीक्षा की गई। आयुक्त द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित झोन/वार्ड क्षेत्र में प्रात: काल फील्ड में रहकर गाइडलाइन अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त श्री सिंघल द्वारा बैठक में शहर के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के मूलभूत सुविधाएं, शौचालय में प्रकाश, सफाई, पानी की व्यवस्था, प्रत्येक क्लास में डस्टबिन, के साथ ही हैंड वॉश, गल्र्स शौचालय में सेनेटरी वेस्ट के लिए डस्टबीन रखे हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऐसे स्कूल जहां पर दिव्यांग विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, वहां पर अनिवार्य रूप से दिव्यांग टॉयलेट, रेम्प, रेलिंग, छोटे बच्चों के लिए यूरिनल, एवं पर्याप्त कीट्स शौचालयों मेें रखने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ लीटर बिन की स्थिति भी देखे तथा जरुरत होने पर नए लीटर बिन लगाने के निर्देश दिए।

Share:

  • अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म को OTT पर मिल गया नया ठिकाना

    Sat May 16 , 2026
    डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और दोनों की ही फिल्मों को काफी पसंद किया जाता रहा है. साल 2025 में उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को थियेटर्स में रिलीज किया गया था जहां फिल्म की तारीफ भी हुई थी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved