img-fluid

आर्ट ऑफ लिविंग के अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड से मयूर संगवी सम्मानित

May 16, 2026

  • सेवा और समाजसेवा के लिए संगवी सेवा समिति ट्रस्ट को मिला सम्मान

जबलपुर। शहर की सामाजिक संस्था संगवी सेवा समिति ट्रस्ट को समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था को ÓÓआर्ट ऑफ लिविंग ऑर्गेनाइजेशनÓÓ द्वारा प्रतिष्ठित अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड (बिजनेस एंड फिलैंथ्रॉपी अवॉर्ड) के लिए चयनित किया गया था। संस्था को भेजे गए आधिकारिक आमंत्रण पत्र के अनुसार यह सम्मान आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण होने और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने समाज और मानवता के लिए निस्वार्थ एवं प्रेरणादायी कार्य किए हैं। यह सम्मान संस्था के मयूर संगवी को दिया गया। विगत 13 मई शहर के मानस भवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, समुदाय के नेता और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक वक्तव्य भी आयोजित किए किए गए।यह सम्मान संगवी सेवा समिति ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

Share:

  • जैन बंधुओं को फर्जी लोन करने वाले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व बैंक मैनेजर पर कार्रवाई कब

    Sat May 16 , 2026
    पीडि़त पक्ष ने विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई शिकायत, कार्रवाई में देरी से उठ रहे सवाल जबलपुर। शहर की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में लोन स्वीकृति प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पूर्व बैंक मैनेजर और जैन बंधुओं की कथित मिलीभगत से बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब चर्चा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved